भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर भीषण जाम, 14 किमी तक फंसे हजारों वाहन

बिहार के भागलपुर में स्थित विक्रमशिला सेतु पर सोमवार को लगे 14 किलोमीटर लंबे जाम ने हजारों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दीं। पिछले कुछ समय से यह पुल अलग-अलग कारणों से चर्चा में रहा है, लेकिन इन दिनों यह लगातार ट्रैफिक जाम को लेकर सुर्खियों में है।

भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर भीषण जाम, 14 किमी तक फंसे हजारों वाहन

Updated Jul 14 2026 06:00 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Bhagalpur, Bihar, India

बिहार के भागलपुर में स्थित विक्रमशिला सेतु पिछले कुछ समय से लगातार चर्चा में रह रहा है। कभी यह टूटने की वजह से चर्चा का विषय बना था तो कभी इसकी मरम्मत को लेकर वीडियो खूब वायरल हुई थी। लेकिन इन दिन हो यह पुल जाम को लेकर चर्चा में बना हुआ है।

बीते दिन सोमवार को विक्रमशिला सेतु पर इतना लंबा जाम लग गया कि हजारों वाहन घंटे तक फंसे रहे। भागलपुर से नवगछिया तक करीब 14 किलोमीटर लंबा इस जाम में सामान्य दिनों में 20 मिनट में पूरा होने वाला सफर सोमवार को लोगों को दो से ढाई घंटे में तय करना पड़ा।

Ads

जानकारी के अनुसार, करीब साढ़े चार (4.5) किलोमीटर लंबे इस विक्रमशिला सेतु को पार करने में राहगीरों को 120 मिनट से 150 मिनट तक का समय लग रहा था। यह जाम शाम 4:00 बजे शुरू हुआ था जो रात 12:00 बजे तक लगातार बनी रही जिसके कारण यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि कई यात्रियों को टोटो और ऑटो से बीच रास्ते में ही उतरकर तीन-चार किलोमीटर पैदल चलकर भागलपुर आना-जाना पड़ा। जाम का असर केवल भागलपुर और नवगछिया तक सीमित नहीं था बल्कि पूर्णिया, कटिहार, खगड़िया, मधेपुरा, बेगूसराय, बांका, झारखंड और पश्चिम बंगाल से आने जाने वाले वाहन भी जाम में फंस गए। सबसे अधिक परेशानी मरीजों को हुई। क्योंकि एंबुलेंस को भी जाम से निकलने में 35 से 40 मिनट का समय लग रहा था। 

Ads