औरंगाबाद जिले के मशहूर Reels Creator युवराज सिंह की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
औरंगाबाद जिले के रील्स क्रिएटर की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है, तिलक समारोह से लौटकर बाजार की ओर जाते हुए हुई घटना।
Updated Apr 23 2026 07:46 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
बिहार के औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध रील्स क्रिएटर युवराज सिंह की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार युवराज सिंह अपने चचेरी बहन के तिलक समारोह में गया गए हुए थे। जहां से लौटने के बाद अपने भागीना और कुछ साथी के साथ गांव से कुछ ही दूरी पर मार्केट की ओर जा रहे थे। इतने में उनके कार की भयानक दुर्घटना हो गई और उनकी जान चली गई, बाकी तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं।
शादी की खुशी मातम में बदली
जिस घर में शादी के गीत गई जा रही थी उस घर में अब मातम छा गई है। युवराज इंस्टाग्राम अच्छे खासे फ्लावर्स थे और वह लगातार बढ़ रहे थे। उनके मौत के बाद पूरे जिले में और आसपास के इलाके में भी शोक का माहौल बना हुआ है।