Buxar Lady Marriage: दो बच्चों की मां को युवती से हुआ प्यार, मंदिर में रचाई शादी, पति और बच्चों को छोड़ चुनी नई राह
बिहार के बक्सर में एक महिला ने अपनी सहेली से मंदिर में शादी कर ली। दो बच्चों की मां संध्या देवी और रूबी कुमारी की यह अनोखी प्रेम कहानी विंध्याचल से शुरू होकर बक्सर के मंदिर तक पहुंची।
Updated Apr 09 2026 07:11 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Buxar, Bihar, India
Buxar New: बिहार के बक्सर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जिसकी चर्चा पूरे बिहार में आग की तरह फैल गई है। जानकारी के अनुसार बक्सर में दो बच्चों की मां ने अपने सहेलि के साथ मंदिर में शादी चा ली है। इस अनोखे विवाह ने सामाजिक परंपराओं और पारिवारिक बंधनों को पीछे छोड़कर हैरत में डाल दिया कि दो लड़की आपस में शादी की है।
सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर प्यार और अब शादी
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला और एक लड़की आपस में शादी करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने बताया कि वे लोग एक साथ वीडियो बनाते थे और दोनों में दोस्ती थी जिसके बाद धीरे-धीरे प्यार में बदल गई और 15 दिन तक साथ रहने के बाद एक दूसरे को उम्र भर के लिए अपना लिया। संध्या देवी जो पहले से शादीशुदा हैं और दो बच्चों की मां है वहीं दूसरी रूबी कुमारी एक युवती है जिसकी शादी अभी नहीं हुई थी।
पति से बिना तलाक लिए रचाई दूसरी शादी
इस पूरे घटना मेंचौंकाने वाली बात यह है की संध्या देवी अपने पति से कानूनी तौर पर रिस्ता खत्म किए बिना रूबी कुमारी से शादी की और रूबी को अपना पति मान बैठी है।