Dawood Ibrahim Property: दाऊद का खौफ खत्म! सालों से वीरान पड़ी डॉन की पुश्तैनी जमीनें आखिरकार किसने खरीद लीं?
Updated Mar 22 2026 04:28 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Ratnagiri, Maharashtra, India
Dawood Ibrahim Land Sold: दाऊद इब्राहिम एक ऐसा नाम था जिससे आम लोगों के साथ-साथ बिजनेसमैन भी तर-तर काटते थे लेकिन अब दौड़ का खौफ का अंत जमीन पर साफ दिखने लगा है। कई सालों से D-Company के नाम से लोग खौफ में जीते थे। अब उसकी संपत्तियों पर आम लोगों ने भी कब्जा जमाना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में स्थित भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी के चार पत्रक कृषि संपत्तियों को खरीददार मिल गए हैं।
मुंबई के शख्स ने लगाई सबसे ऊंची बोली
लंबे समय से रुकी हुई नीलामी प्रक्रिया को मार्च 2026 में सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। तस्कर और विदेशी मुद्रा जोड़-तोड़ अधिनियम यानी की SAFEMA (Smugglers and Foreign Exchange Manipulators Act) के तहत आयोजित की गई नीलामी में मुंबई के एक अज्ञात निवेशक ने हिस्सा लिया और चारों प्लॉट के लिए सबसे ऊंची बोली लगाकर उसे अपने नाम कर लिया है।
रत्नागिरी के मुंबके गांव में स्थित है जमीन
नीलामी की गई चारों संपत्तियां रत्नागिरी जिले के खेड तालुका के मुंबके गांव मैं मौजूद है। आपको बता दूं कि मुंबके दाऊद इब्राहिम का पैतृक गांव है जहां पर दौड़ ने अपना बचपन बिताया था। आधिकारिक जानकारी के अनुसार यहां पर ज्यादातर संपत्तियां मूल रूप से दौड़ की मां अमीना बी (Amina Bi) के नाम पर रजिस्टर्ड थीं।
क्यों खास है यह नीलामी?
यह नीलामी खास इसलिए है कि लगातार कई वर्षों से नीलामी सफल नहीं हो रही थी लेकिन 2026 में सफल नीलामी भारतीय एजेंसी और प्रशासन के एक बड़ी जीत बताई जा रही है। एक अधिकारी के मुताबिक यह जमीन रिजर्व प्राइस के अनुसार 9 लाख 41000 का था। जिसे 10 लख रुपए अधिक गोली लगाकर खरीदा गया है। इस जमीन की नीलामी होने के बाद यह पता चलता है कि अपराधी चाहे कितना भी बड़ा क्यों ना हो कानून और सरकारी कार्रवाई के आगे उसके कोई हैसियत नहीं होती है।