कुटुंबा में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने 5 घंटे तक किया सड़क जाम

कुटुंबा में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने 5 घंटे तक किया सड़क जाम

कुटुंबा (औरंगाबाद): औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने एक बाइक सवार युवक को इतनी जोरदार टक्कर मारी। इस हादसे में युवक के मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है. ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर 5 घंटे तक सड़क जाम कर रखा और मुआवजे की मांग की है.

हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कुटुंबा थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक किसी काम से जा रहा था. तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप पहने उसे अपने लपेटे में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक के पर खर्च उड़ गए और युवा घटनास्थल पर ही अपना दम तोड़ दिया। हादसे के तुरंत बाद चालक वाहन लेकर फरार होने में सफल रहा.

Ads

NH-139 पर 5 घंटे तक रहा सड़क जाम

युवक की मौत का खबर सुनते ही स्थानीय ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए और NH-139 को करीब 5 घंटे तक जाम रखा और प्रदर्शन स्वरूप किया ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर वहां की रफ्तारपर कोई भी पाबंदी नहीं लग रहा है. जिसके वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं.

फरार पिकअप चालक की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते हैं कुटुंबा थानाअध्यक्ष इमरान आलम ने अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों को समझो बूझकर शांत कराया और सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजे दिलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है. थाना अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस आसपास के सीसीटीवी फोटोस खंगाल रही है. ताकि फरार पिकअप और उसके चालक की पहचान की जाए दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जप्त कर थाने ले जाया गया है.

Ads