गंगा घाट पर चैती छठ के दौरान बड़ा हादसा, दो दोस्तों की डूबने से मौत, पसरा मातम

गंगा घाट पर चैती छठ के दौरान बड़ा हादसा, दो दोस्तों की डूबने से मौत, पसरा मातम

Updated Mar 26 2026 07:05 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Arrah, Bhojpur, Bihar, India

बिहार के आरा जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां चैत्र छठ पर्व की खुशी मातम में तब्दील हो गई है। बुधवार सुबह बाबुरा थाना क्षेत्र के विशुनपुर में स्थित छोटी गंगा घाट पर सूर्य अर्घ्य देते समय दो युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई। पांच घंटे के बचाव अभियान के बाद एसडीआरएफ टीम ने शवों को नदी से बाहर निकाला।


कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, चैत्र छठ के दूसरे और अंतिम अर्घ्य के दिन भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। विशुनपुर गांव के निवासी नागेंद्र पाठक के घर पर छठ पूजा का आयोजन किया गया था। इसी दौरान उनके बेटे निशांत पाठक उर्फ ​​मुगलू (22 वर्ष) और उनके मित्र सागर कुमार अन्य मित्रों के साथ नदी में स्नान करने लगे। स्नान करते समय वे मजाक करने लगे और गहरे पानी की ओर चले गए, जिससे वे अनभिज्ञतावश डूबने लगे। वहां मौजूद अन्य मित्र ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

Ads


SDRF की टीम ने निकला शव 

इस घटना के बाद घाट पर चारों ओर चीख-पुकार मच गई और तुरंत बाबुरा पुलिस स्टेशन को सूचना दी गई, जिसके चलते एसडीआरएफ टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से लगभग 5 घंटे बाद दोनों युवकों के शवों को बारी बारी से बाहर निकाला गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है।


वाराणसी से वेद पढ़कर लौटा था निशांत

नागेंद्र पाठक के पुत्र निशांत पाठक उर्फ ​​मुगलू लगभग चार महीने पहले वाराणसी से वेदों का अध्ययन करके लौटे थे। सागर कुमार नारायण प्रसाद के पुत्र थे, जो इंटरमीडिएट के छात्र थे और अपनी पढ़ाई में व्यस्त थे। दोनों युवकों की मृत्यु के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और परिवार के सदस्य रोने-धोने से व्याकुल हैं।

Ads