बिहार सरकार ने दिया लोगों को बहुत बड़ा झटका, 1 अप्रैल 2026 से लागू होगा नया नियम शाम के समय बिजली उपयोग करने पर लगेंगे ज्यादा पैसा
Mar 26 2026 08:15 am
Editor: Panthalassa Team | Location: Bihar, India
Bihar ToD Tariff Rates 2026: बिहार सरकार ने चुनाव के समय वादा किया था कि बिहार के लोगों को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जाएगी। लेकिन चुनाव के बाद उसे वसूलने का पूरी तैयारी करने में लग गई है। उसे समय के लिए लोगों को लगा था कि सरकार ने उन्हें 125 यूनिट बिजली देकर राहत दी है लेकिन अब उनके ऊपर बड़ी संकट खड़ी होने वाली है।
ToD टैरिफ लगने के बाद 87 लाख स्मार्ट मीटर यूजर को लगने वाला है बड़ा झटका
बिहार में करीब 87 लाख स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के ऊपर 1 अप्रैल से संकट मंडराने वाला है। क्योंकि सरकार ने ToD टैरिफ को मंजूरी दे दी है। इससे अगर आप शाम के समय बिजली उपयोग करते हैं तो आपको 120% तक का बिजली इसका बिल चुकाना होगा। जबकि दिन में बिजली इस्तेमाल करने पर थोड़ी छूट भी दी जाएगी। सरकार का कहना है कि बिहार विद्युत नियामक आयोग (BERC) 2026 27 में टाइम ऑफ डे” (ToD) को लागू करने के बाद बिजली की मांग और सप्लाई में संतुलन बना रहेगा।
बिजली बिल के नए नियम: एक नजर में
| समय अंतराल (Time) | बिजली दर (%) | ₹100 की खपत पर बिल |
|---|---|---|
| रात 11:00 से सुबह 9:00 | 100% (सामान्य) | ₹100 ही देना होगा |
| सुबह 9:00 से शाम 5:00 | 80% (सस्ती) | सिर्फ ₹80 देने होंगे |
| शाम 5:00 से रात 11:00 | 120% (महंगी) | ₹120 देने होंगे |
- आयोग के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं से ₹100 की खपत पर ₹110 तक लिया जा सकता है।
- व्यवसाय और उद्योगों के लिए 120% तक बिजली शुल्क लागू होगा।
दिन के तीन हिस्सों में बटेगा बिजली का रकम
नए नियम के अनुसार बिजली को दिन के तीन हिस्सों में बांटा गया है अगर आप सुबह 9:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक ऑफ-पीक आवर्स, शाम के 5:00 से रात के 11:00बजे तक पिक हॉर्स और रात के 11:00 से 9:00 बजे तक सामान्य माना जाएगा। इस नियम को लागू होने के बाद उपभोक्ताओं को बेहतर होगा कि अपनी ज्यादा बिजली के खपत वाले काम जैसे की पानी का पंप चलाना इंडक्शन प्रेस इत्यादि जैसी चीजों का उपयोग शान के 5 बजे से पहले कर ले अन्यथा आपको ज्यादा बिजली का भुगतान करना होगा।
घरेलू उपभोक्ताओं के लिए लागू की गई है नई दरें
शहरी और ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं के लिए रात के 11:00 से सुबह 9:00 तक 5.94 प्रति यूनिट के दर से बिजली का बिल देना होगा। वहीं शाम के 5:00 बजे से रात के 11:00 बजे तक 10% अतिरिक्त बिजली का भुगतान लगेगा जो करीब 8.6 रुपए प्रति यूनिट आसपास होगा।
