"वो डकैत नहीं, हमारे खान भाई थे", अक्षय खन्ना की धुरंधर 2 पर पाकिस्तान के ल्यारी से आया बड़ा बयान।

Updated Mar 26 2026 07:00 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Lyari, Pakistan

इस्लामाबाद/ल्यारी: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 (Dhurandhar 2) इन दिनों पूरी दुनिया में चर्चा पर है। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) की दमदार अदाकारी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। धुरंधर तू में उन्होंने रहमान डकैत का किरदार निभाया जो काफी चर्चा में है। लोग उनके एक्टिंग के काफी तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान ल्यारी इलाके से कैसा बयान सामने आया है। जो रहमान डकैत के फिल्मी छवि को पूरी तरह बदल कर रख दिया है।


"वह डकैत नहीं। हमारे रहमान भाई थे"

पाकिस्तान लारीरी के रहने वाले रहमान के पड़ोसी हमसाया ने अक्षय खन्ना के रोल पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने फिल्म में डकैत का रोल खूब अच्छे से निभाया है लेकिन हकीकत बिल्कुल उसकी उल्टी थी। रहमान डकैत (Rehman Dakait) के पड़ोसी ने भावुक होते हुए कहा कि मैं खुद ल्यारी (Lyari) का रहने वाला हूं और रहमान भाई का घर मेरे घर के सामने ही है हम यहां साथ में कारोबार करते थे। मैं उन्हें डकैत नहीं कह सकता वह हमारे लिए रहमान भाई या खान भाई ही रहे हैं।

Ads

इलाके के लिए थे मददगार

रहमान के पड़ोसी ने कहा की फिल्म में किरदारों को गलत तरीके से दिखाया गया है। वहां के लोगों का मानना है कि रहमान का व्यवहार अपने इलाके में हमेशा समाजसेवी और मददगार के रूप में रहा है।

"वह अपने इलाके वालों के लिए कभी गलत नहीं थे। न ही वह खराब इंसान थे और न ही बुरे। हमारे इलाके में उन्हें एक नेक इंसान के तौर पर देखा जाता था। न कि किसी अपराधी के तौर पर।" - स्थानीय निवासी व हमसाया

Ads


अक्षय खन्ना के अभिनय और वास्तविकता का टकराव

अक्षय खन्ना ने भले ही रहमान डकैत के किरदार से पर्दे पर अभिनय से जान सकती है। लेकिन असल जिंदगी में गवाहों का बयान फिल्म के कहानी और हकीकत के बीच एक अलग ही खाई को दर्शाता है। जिस इंसान के बारे में खूंखार शख्सियत के रूप में पेश किया गया। उन्हें ल्यारी के गलियों में आज भी एक भाई और करबारी साथी के रूप में याद किया जाता है उनका कहना है कि रहमान कोई डकैत नहीं बल्कि रहमान भाई थे।