पति की थी भाभी के साथ अवैध संबंध, पत्नी ने किया विरोध तो गला दबाकर की हत्या

पति की थी भाभी के साथ अवैध संबंध, पत्नी ने किया विरोध तो गला दबाकर की हत्या

Jan 18 2026 07:37 pm

Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India

  • Download
  • no image
  • no image

गोह (औरंगाबाद): दिन प्रतिदिन अवैध संबंध के घटनाएं बढ़ती जा रही है, औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के चमनपुरा गांव में एक ऐसा मामला आया है जो शर्मसार कर देने वाला है, दरअसल पति ने अपने पत्नी को गला दबाकर हत्या करने के बाद फरार हो गया मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा हैकि मृतका के पति लालू यादव का अपने ही भाभी के साथ अवैध संबंध था जिसका विरोध करने पर संजू देवी को उसके पति ने गला दबाकर हत्या कर दिया।

सूचना मिलते ही को थाना की पुलिस मौके पर चमनपुरा गांव पहुंची और मृत महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया है, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी भी कर रही है।