Ankush Raja Wedding: अंकुश के बड़े भाई राजा बांधेंगे शादी के बंधन में, जानिये कौन हैं दुल्हन
Jan 16 2026 11:05 pm
Editor: Panthalassa Team | Location: Sasaram, Rohtas, Bihar, India
सुप्रसिद्ध गायक और अभिनेता अंकुश राजा जिन्होंने भोजपुरी में कई सारे सुपरहिट गाने गाए हैं, वो अब शादी के बंधन में बँधने वाले हैं, छोटे भाई अंकुश ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उनके बड़े भाई राजा की शादी 10 फरवरी 2026 को शादी होने वाली है।
राजा के तिलक के दिन होगी 11 गरीब कन्याओं की शादी
अंकुश ने शादी की कार्ड शेयर किया है जिसके अनुसार 6 फरवरी 2026 को तिलक समारोह के साथ-साथ 11 कन्याओं की शादी करवाई जाएगी। 8 फरवरी को हल्दी और 10 फरवरी को राजा शादी के बंधन में बंध जाएँगे।
राजा की पत्नी का नाम क्या है?
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए शादी के कार्ड के अनुसार राजा की पत्नी और अंकुश की भाभी का नाम पूजा है, जो सिसवार की रहने वाली हैं। अंकुश राजा के फैन्स अभी से बधाइया देना शुरू कर दिए हैं।
