झारखंड के लातेहार में भीषण सड़क दुर्घटना, ओरसा घाटी में बस पलटी, 40 से ज्यादा यात्री घायल

झारखंड के लातेहार में भीषण सड़क दुर्घटना, ओरसा घाटी में बस पलटी, 40 से ज्यादा यात्री घायल

Updated Jan 18 2026 08:36 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Latehar, Jharkhand, India

झारखंड के लातेहार जिले के महुआदंड पुलिस थाना क्षेत्र में रविवार शाम को एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी। यह घटना ओरसा घाटी में एक खतरनाक मोड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। और बताया जा रहा है कि 25 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हैं और आशंका है कि कई लोग बस के नीचे दबे हुए हैं। इस घटना के बजह से इलाके में अफरा तफरी मच गई है 

बताया जा रहा है कि अधिकांश यात्री छत्तीसगढ़ के बलरामपुर के निवासी हैं। सभी यात्री छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बस द्वारा लोध जलप्रपात देखने और झारखंड के महुआडांड़ में एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। जैसे ही बस ओरसा घाटी के खतरनाक मोड़ पर पहुंची, चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस एक तरफ पलट गई। जिससे चारो तरफ चिक पुकार मच गई

Ads

इस घटना की सूचना महुआदंड पुलिस स्टेशन को दी गई, जहां स्टेशन प्रभारी मनोज कुमार अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। उसके बाद घटना स्थल पर बहुत सारे एम्बुलेंस को बुलाया गया और घायलों को तत्काल महुआडांड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, साथ ही बस के निचे दबे लोगो को क्रेन और अन्य संसाधन के मदद से निकला गया