पहले दामाद संग भागी थी सास, अब बहनोई के साथ हुई फरार, ऑडियो में खुला 'जहर' का राज

पहले दामाद संग भागी थी सास, अब बहनोई के साथ हुई फरार, ऑडियो में खुला 'जहर' का राज

Feb 13 2026 02:43 pm

Editor: Admin | Location: Aligarh, Uttar Pradesh, India

  • Download
  • no image
  • no image

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से सर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जिसने समाज और पुलिस को हैरान कर दिया है। मडराक थाना क्षेत्र की रहने वाली अनीता देवी जो पिछले साल अपने ही बेटी के होने वाले दूल्हे के साथ भाग कर सुर्खियों में आई थी, उसने फिर एक बार बड़ा कांड कर दी है, इस बार अनीता देवी ने अपने दूसरे पति को धोखा देकर अपने ही सगे बहनोई के साथ फरार हो गई। 


क्या है मामला?

यह घटना अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र की है। जहां अनीता देवी ने पिछले साल अपने होने वाली बेटी की दूल्हे से भाग कर शादी की थी। राहुल यानी दूसरे पति ने पुलिस को शिकायत में बताया कि अनीता चकमा देकर अपने सगे बहनोई के साथ फरार हो गई, साथ में ₹200000 कैश और सोने चांदी के जेवर समेट कर अपने साथ ले गई हैं 


दूसरे पति के पास ऑडियो रिकॉर्डिंग

अनीता देवी के दूसरे पति राहुल का दावा है, कि अनीता के खिलाफ ऑडियो रिकॉर्डिंग के पक्के सबूत हैं, जिसमें अनीता पहले से ही भागने और राहुल को जहर देकर मारने की साजिश रही थी, यह खुलासे ने पूरे मामले को और भी गंभीर बना दिया

Read: इंटर की छात्रा की संदिग्ध मौत, हत्या या हादसा? CCTV फुटेज के बाद 3 हिरासत में


दुल्हन बनी थी ‘सास’

अनीता के परिवार पहली बार तब चर्चा में आई जब उसने ममता का गला घोंट दिया। अनीता की सगी बेटी की शादी तय की गई थी शादी के सिर्फ 12 दिन पहले ही अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई थी। काफी हंगामा और पंचायत के बाद अनीता ने पति को छोड़कर मंगेतर के साथ रहने की फैसला किया था।


बिखरा हंसता खेलता परिवार

इस महिला ने पूरे परिवार को भी घेर कर रख दिया है, पहले पति ने इस तमाशे से तंग आकर दूसरी शादी कर ली और अपनी जिंदगी के आगे बढ़ गया। वहीं बेटी का दूल्हा उसकी मां लेकर भाग गई और आज भी वह कुमारी बैठी है उसके हाथ अभी भी पीले नहीं हुए है। और अब राहुल यानी दूसरा पत्ती खुद ठगा हुआ महसूस कर रहा है क्योंकि उसने जिसके लिए समाज से बगावत की वही उसे लूट कर बहनोई संग फरार हो गई।