इंटर की छात्रा की संदिग्ध मौत, हत्या या हादसा? CCTV फुटेज के बाद 3 हिरासत में
Feb 13 2026 12:56 pm
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
बिहार की राजधानी पटना में एक इंटर के छात्र की मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यह घटना फुलवारी शरीफ इलाके की AIIMS गोलंबर के पास हरी नगर कॉलोनी की है, जहां छात्रा की कोचिंग संस्थान के चौथी मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। लेकिन कोचिंग प्रबंधक एक हादसा बता रहा है, वहीं मृतक के परिवार वालों ने शरीर पर चोट के निशान देखे हुए हत्या का गंभीर आरोप लगा रहे हैं।
अंतिम संस्कार के समय दिखे चोट के निशान
मृतक की पहचान, सत्येंद्र राय की 18 वर्षीय पुत्री पिंकी कुमारी के रूप में हुई हैं, जो प्रथम इंटर के छात्रा थी, और इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही थीं, मृतिका गुरुवार के करीब 8:00 बजे अपने घर से कोचिंग के लिए निकली थी, लेकिन महज़ 1 घंटे के भीतर ही परिजनों का सूचना मिलता है, कि पिंकी चौथी मंजिल से कूद कर अपनी जान दे दी है।
Read: परीक्षा खत्म होते ही टूटे सपने, मनचले की पिटाई से आहत छात्रा ने की आत्महत्या
परिजन पहले इसे सामान्य गिरावट मान रहे थे, लेकिन बाद में शक गहराया और अंतिम संस्कार के लिए दीघा घाट ले जाया गया, तो वहां शरीर पर नुकीली वस्तु से वार गंभीर चोटे देखीं, पिता सत्येंद्र राय और भाई प्रियांशु ने कहा कि उसके कमर के पीछे चोट और घाव का निशान है। इस पूरे मामला को देखने के बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी जिसमे पुलिस शव को कब्ज़ा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, मृतक के परिवार वालों का कहना है, कि यह हादसा नहीं बल्कि सोची समझी साजिश के तहत की गई हत्या है, साथ में उनका दावा है, कि पिंकी के शरीर पर ऊंचाई से गिरने का निशान नहीं बल्कि हमले के प्रतीत है।
CCTV फुटेज ने उलझाया मामला
पुलिस ने इस पूरे मामला की जांच के लिए कोचिंग और आसपास का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो कहानी का नया मोड़ सामने आ गया, फुटेज में साफ साफ देखा गया, कि पिंकी सीढ़िया से ऊपर जा रही है, और उसके पीछे दो अज्ञात युवक तेजी से ऊपर जा रहे हैं कुछ देर बाद पिंकी जब नीचे गिरती है तो वही दो युवक भागते हुए नजर आते हैं। पुलिस ने मामले के गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी कर दी है, और अब तक तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है जिनमें से दो फ्लैट में काम करने वाले पेंटर है।
पुलिस जांच कर रही है की छात्रा को क्या जबरन ऊपर ले जाया गया या नहीं और पोस्टमार्टम के बाद ही तस्वीर साफ होने की बात कही जा रही है।
