गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गैर जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार, लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपी
Dec 06 2025 08:28 am
Editor: Admin | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
औरंगाबाद के नवीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चलाए जा रहे वारंटी अभियान में गुप्त सूचना के आधार पर लंबे समय से फरार चल रहे गैर जमानती वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपों का पहचान जनकपुर पोखरा नबीनगर निवासी पंचम सिंह के पुत्र अभिमन्यु सिंह के रूप में हुई है।
आरोपी को घर के पास से पुलिस ने दबोचा
एस आई संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस के एक टीम गठित की गई थी। जिसमें गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने अभिमन्यु सिंह को उसके घर के पास से ही धर दबोचा पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय सेगैर जमानती वारंटी में फरार चल रहा था।
थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया की वारंटी खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और सभी वारंटियों की सूची तैयार कर उन्हें पकड़ने की कार्रवाई तेज कर दी गई है।
