जहां शराबबंदी का कानून बनता है, वहीं मिली शराब की बोतल! सचिवालय के विकास भवन में हड़कंप
बिहार के पटना सचिवालय (विकास भवन) में शराब की बोतल मिलने से मचा हड़कंप। मद्य निषेध विभाग के पास सुरक्षा में बड़ी चूक।
Updated May 11 2026 08:40 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
बिहार में शराबबंदी को लागू हुए 10 साल हो गए हैं, इसके बावजूद भी, शराब की अवैध बिक्री रुकने का नाम नहीं ले रही है। अवैध शराब का कनेक्शन, अब पटना सचिवालय तक जा पहुंचा है। सचिवालय के विकास भवन के अधिकारियों के चेंबर के ठीक बाहर, शराब की बोतल मिलने से हड़कंप मच गया है।
गेट नंबर-6: जहां परिंदा भी पर नहीं मार सकता, वहां मिली बोतल
हैरान कर देने वाली बात यह है कि, शराब की बोतल विकास भवन के गेट नंबर 6 के पास मिली है। यह इलाका, सचिवालय के सबसे हाई सिक्योरिटी जोन माना जाता है। यहां पर दिन रात पुलिस और सुरक्षाकर्मियों का पहरा रहता है। इसके बावजूद भी, यहां पर शराब की बोतल मिलना एक बड़ा सवाल खड़ा करता है। क्योंकि, इसी विकास भवन में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग का कार्यालय है, जिसकी जिम्मेदारी राज्य में शराबबंदी को सख्ती से लागू करवाना है। जब यहीं पर शराब की बोतल मिलने लगे, तो सवाल उठना लाजिमी है।
चुप्पी साधे हैं अधिकारी
सचिवालय परिसर में शराब की बोतल मिलने की खबर, पूरे बिहार में आग की तरह फैल रही है। इतनी बड़ी गंभीर सुरक्षा चूक पर भी, कोई अधिकारी या कर्मचारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। सन्नाटा ऐसे है, जैसे यहां पर कुछ हुआ ही नहीं है। लेकिन, इतनी कड़ी सुरक्षा और चेकिंग के बावजूद भी, शराब की बोतल अंदर पहुंचना, बिहार में शराबबंदी की नाकामी को दर्शाता है।