बिहार सरकार के सरकारी बस की टक्कर से युवक की हुई मौत, पुलिस ने किया बस को जब्त

बिहार सरकार के सरकारी बस की टक्कर से युवक की हुई मौत, पुलिस ने किया बस को जब्त

दाउदनगर: औरंगाबाद से पटना जाने वाली मुख्य सड़क में कई सारे दुर्घटना के मामले सामने आ चुके हैं। सड़क इतनी जर्जर है की गाड़ी चलाना भी मुश्किल हो जाता है। इसी बीच दुर्घटना का एक और मामला सामने आया है। जो बिहार सरकार के सरकारी बस बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के टक्कर मारने की वजह से एक युवक की मौत हो गई

मिली जानकारी के अनुसार युवक दाउदनगर बाजार से अपने गांव मायापुर जा रहा था। इस बीच पटना से औरंगाबाद जा रही बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस ने जोरदार टक्कर मारी जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। गंभीर हालत देखते हुए उसे पटना ले जाते समय में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई

Ads


पुलिस ने किया गाड़ी को जप्त

थानाअध्यक्ष विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस बस से दुर्घटना हुई थी उसे जब्त कर लिया गया है और आगे की विधिवत कार्रवाई की जा रही है। मृतक की पहचान दाउदनगर थाना क्षेत्र के करमा पंचायत के मायापुर निवासी नंदू साहू के पुत्र कृष्णा कुमार के रूप में हुई है। कृष्णा पंजाब में रहकर एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था जो कुछ समय पहले ही अपने गांव आया हुआ था