WhatsApp Noise Cancellation Feature: अब कॉल पर नहीं सुनाई देगा शोर, एंड्रॉयड और iOS के लिए आया नया अपडेट

WhatsApp Noise Cancellation Feature: अब कॉल पर नहीं सुनाई देगा शोर, एंड्रॉयड और iOS के लिए आया नया अपडेट

Mar 19 2026 06:28 am

Editor: Admin | Location: India

  • Download
  • no image
  • no image

WhatsApp की पैरंट कंपनी Meta ने अपने यूजर के लिए धमाकेदार व्हाट्सप्प फीचर ला रहा है जिससे आप भीड़ भाड़ वाली जगह या ट्रैफिक के बीच भी बात करेंगे तो बैकग्राउंड का शोर-शराबा आपको डिस्टर्ब नहीं करेगी। व्हाट्सएप का इसने फीचर का नाम Built-in Noise Cancellation है। 

क्या है WhatsApp Noise Cancellation फीचर?

जानकारी के मुताबिक व्हाट्सएप ऐसे फीचर पर काम कर रहा है जो ऑडियो और वीडियो कॉल करते समय भीड़ भाड़ इलाके में शोर-शराबा होने के कारण डिस्टर्ब होने वाली समस्या को बिल्कुल खत्म कर देगीयानी कि इसका सीधा मतलब है कि Background Noise को फिल्टर कर देगी ताकि आपकी आवाज सामने वाले को अच्छे से सुनाई दे सके।

यह भी पढ़े: फोन चोरी होने का झंझट हुआ खत्म! भारत सरकार ने जारी किया संचार साथी ऐप, जानिए इसके फायदे

मुख्य बातें और खासियतें:

  • ऑटोमैटिक एक्टिवेशन: जैसे ही आप कॉल शुरू करेंगे, यह फीचर अपने आप सक्रिय हो जाएगा।
  • यूजर कंट्रोल: अगर आप चाहें तो कॉल स्क्रीन पर दिए गए टॉगल बटन से इसे कभी भी बंद या चालू (On/Off) कर सकते हैं।
  • प्राइवेसी और सुरक्षा: यह फीचर End-to-End Encryption को प्रभावित नहीं करता है। शोर को फिल्टर करने की प्रक्रिया आपके डिवाइस पर ही लोकल लेवल पर होती है।
  • एंड्रॉयड और iOS के लिए: वर्तमान में यह फीचर एंड्रॉयड बीटा वर्जन पर देखा गया है और जल्द ही सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

Android यूजर्स को मिलेगा सबसे बड़ा फायदा

Apple कंपनी के आईफोन में वॉइस इंसुलेशन (Voice Isolation) जैसा फीचर पहले से ही उपलब्ध था। लेकिन एंड्रॉयड के कई सारे स्मार्टफोन में भीड़भाड़ वाले इलाके में बात करने में समस्या आती थी लेकिन व्हाट्सएप का यह नया अपडेटयह परेशानी को खत्म कर देगा जो एंड्रॉयड यूजर के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है।