Tesla Flying Car: टेस्ला की उड़ने वाली कार की कीमत, फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी पूरी सच्चाई, जानिए कब आएगी सड़क पर
Tesla Flying Car के प्राइस को लेकर लोगों के बीच में काफी चर्चे चल रहे हैं और वह इसकी प्राइस जानने के लिए भी बहुत ही उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। जानिए Tesla Flying Car की कीमत, फीचर्स, और लॉन्च किए जाने के पीछे की सच्चाई। और जानिए कहां की जा रही है ऐसी तकनीक की तैयारी?
Updated Oct 17 2026 10:31 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
आजकल लोग ऐसी कार के बारे में जानने की इच्छा रखते हैं जो सड़क पर चलने के साथ हवा में उड़ भी सके। इसी बीच Google Trends पर Tesla Flying Car Price जैसे कीवर्ड को लेकर लोगों के समक्ष बहुत ही दिलचस्पी बनी हुई है। Tesla और उसके मालिक Elon Musk के द्वारा लॉन्च की गई नई तकनीक हमेशा ही लोगों के बीच चर्चित होती हैं। और ऐसे में लोग यह जानना चाहते हैं कि क्या Tesla सच में उड़ने वाली कार बना रही है और अगर यह बात सच है तो क्या रहेगी उसकी कीमत।
Tesla एक बहुत ही मशहूर इलेक्ट्रॉनिक कार कंपनी है। इसके मालिक Elon Musk हैं जो कि भविष्य की तकनीक पर काम करने के लिए बहुत ही मशहूर माने जाते हैं। Tesla Roadster भी अपनी तेज रफ्तार और गति के साथ-साथ खास फीचर्स के कारण काफी ज्यादा ही चर्चित रही है। इसमें SpaceX की रॉकेट तकनीक से जुड़े थ्रस्टर लगाने की बात बताई गई थी। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि कार एक सामान्य एयरोप्लेन की तरह हवा में उड़ सकती है।
क्या कीमत होगी Tesla Flying Car की?
Tesla Flying Car की कीमत को जानने के लिए लोगों के बीच में बहुत उत्सुकता देखने को मिल रही है। हालांकि कंपनी ने अभी तक किसी भी उड़ने वाली कार की लास्ट प्राइस की घोषणा नहीं की है। पुराने Tesla Roadster मॉडल की शुरुआती प्राइस लगभग 2 लाख डॉलर बताई गई थी। भारतीय रुपये के हिसाब से इसकी कीमत लगभग 1.7 करोड़ रुपये के आसपास है। हालांकि इसी सेम प्राइस को उड़ने वाली कार की फाइनल प्राइस नहीं माना जा सकता है, फिलहाल नए मॉडल की कार की कीमत जानने के लिए कंपनी द्वारा दी गई आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना ही सही माना जाएगा।
क्या भारत में इस उड़ने वाली कार की कीमत हो सकती है ज्यादा?
अगर आने वाले भविष्य में Tesla ऐसी कार भारत में लॉन्च करती है तो इसकी कीमत पर शुल्क और टैक्स का भारी असर पड़ सकता है। इसके अलावा नई तकनीक और इसके सुरक्षा से जुड़े हुए खर्च भी इस कार की कुल कीमत बढ़ा सकते हैं। इसीलिए अभी के हिसाब से भारतीय ग्राहकों को इसकी कीमत जानने के लिए कंपनी द्वारा की गई घोषणा का इंतजार करना चाहिए।

किस देश में हो रही है ऐसी तकनीक पर काम?
उड़ने वाली गाड़ियां केवल अमेरिका में ही नहीं बनाई जा रही हैं बल्कि अब जर्मनी भी भविष्य की हवाई यात्रा बनाने वाले वाहनों में प्रवेश कर रहा है और बहुत सारी अन्य तकनीकों पर काम कर रहा है। वहां की कंपनी Lilium ने इलेक्ट्रिक विमानों को और आगे बढ़ाने की कोशिश की। इन विमानों को बनाने का यह उद्देश्य यात्रा को काफी आसान और आरामदायक बनाना है। लेकिन नई तकनीक को बाजार में लाने के लिए आदेश, सुरक्षा जांच और सरकार द्वारा दी गई मंजूरी की आवश्यकता होती है। इसलिए ऐसी गाड़ियों को आम लोगों तक पहुंचने में अभी काफी समय लग सकता है।
क्या उड़ने वाली कार होगी सुरक्षित?
उड़ने वाली कार को बनाने के लिए बस मॉडर्न तकनीक का इस्तेमाल करना काफी नहीं है। उसकी सुरक्षा भी बहुत महत्वपूर्ण है। कार को सड़क पर चलाने और साथ ही साथ हवा में उड़ाने के लिए अलग-अलग नियमों का पालन करना होगा। यूरोप में हवा में उड़ने वाले वाहनों की सुरक्षा को बहुत ही गंभीरता से लिया जाता है। इसीलिए आने वाले भविष्य में ऐसे वाहनों का प्रयोग करने से पहले बहुत सारे परीक्षणों से गुजरना पड़ सकता है।
भविष्य में Tesla की उड़ने वाली कार भारत में प्रवेश कर सकती है?
फिलहाल तो भारत में Tesla की उड़ने वाली कार के लॉन्च होने की कोई भी खबर या जानकारी अभी पक्की नहीं है। अगर कंपनी भविष्य में ऐसा मॉडल भारत में पेश करती है तो उसे काफी सारे भारतीय नियमों का पालन करना होगा और इसके साथ ही सड़क के साथ हवाई यात्रा करने के लिए उससे जुड़े नियमों का सख्त रूप से पालन करना होगा।
क्या उड़ने वाली कार भविष्य में कुछ बदलाव ला सकती है?
अगर भविष्य में उड़ने वाली कार सस्ते दामों पर मिल जाती है तो यात्रा करने के तरीके को बहुत अच्छे ढंग से बदला जा सकता है। लोगों को इस कार की मदद से बहुत जगह पर ट्रैफिक से बचने का मौका मिल सकता है। लेकिन इसके लिए तकनीक को अभी और भी बेहतर बनाना होगा और सुरक्षा से जुड़ी सारी समस्याओं का हल सही मायने में करना होगा।