AI की तस्वीरें असली तस्वीर जैसी क्यों दिखती हैं? फर्क करना क्यों हो रहा है मुश्किल?

AI की बनाई तस्वीरें अब असली फोटो जैसी क्यों लगती हैं? जानिए AI इमेज जनरेशन के पीछे का सच और असली तथा एआई तस्वीरों में अंतर पहचानने की आसान टिप्स।

AI की तस्वीरें असली तस्वीर जैसी क्यों दिखती हैं? फर्क करना क्यों हो रहा है मुश्किल?

Updated Oct 15 2026 02:30 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India

कुछ साल पहले लोग तस्वीर देखकर आसानी से यह समझ जाते थे कि यह असली तस्वीर है या कंप्यूटर द्वारा बनाई गई है। लेकिन अब AI की वजह से दोनों में फर्क करना पहले जितना आसान नहीं रहा।

ऐसे बनाई गई तस्वीरें लगातार बेहतर हो रही हैं जिनमें चेहरे, कपड़े और रोशनी काफी असली दिखाई दे रहे हैं। इसीलिए पहली झलक में यह समझना मुश्किल हो सकता है कि यह तस्वीर AI द्वारा बनाई गई है। सोशल मीडिया ने इस समस्या को काफी बड़ा कर दिया है।

Ads


AI तस्वीरें असली क्यों लगती हैं?

AI को बहुत सारी तस्वीरों से सीखने के लिए तैयार किया जाता है। उससे वह चेहरे, कपड़े, घर और दूसरी चीजों के पैटर्न को काफी आसानी से समझ सकता है।

जब हम AI को कोई भी तस्वीर बनाने के लिए कहते हैं तो वह अपनी पुरानी जानकारी के आधार पर हमें एक नई तस्वीर तैयार करके देता है।

Ads

इसका मतलब यह नहीं है कि वह पुरानी फोटो को सिर्फ कॉपी करता है, वह बस पुरानी जानकारी से नई तस्वीर तैयार करने में सक्षम होता है।

लेकिन आज के जमाने में तकनीक इतनी आगे बढ़ गई है कि नई तस्वीर असली फोटो जैसी दिखाई दे सकती है।

Ads


सोशल मीडिया पर समस्या क्यों बढ़ रही है?

सोशल मीडिया पर प्रत्येक दिन लोग बहुत तरह की तस्वीरें और वीडियो देखते हैं। लोग हर पोस्ट को ज्यादा समय देकर नहीं देख पाते हैं।

सोशल मीडिया पर हम आमतौर पर किसी तस्वीर को कुछ सेकंड देखते हैं और फिर अगले पोस्ट पर चले जाते हैं।

Ads

अगर कोई तस्वीर अच्छी तरह से तैयार हो गई हो तो लोग बिना ज्यादा सोचे और जांच किए उसे असली मान सकते हैं।

कभी-कभी तो लोग AI द्वारा बनाई तस्वीर को सच मानकर बहुत लोगों के साथ शेयर भी कर देते हैं।

Ads

इस तरह से गलत जानकारी वाली तस्वीर काफी कम समय में बहुत से लोगों के पास पहुंच सकती है और बहुत तेजी से वायरल भी हो सकती है।


केवल तस्वीर देखकर फैसला करना सही नहीं

AI से बनी हर तस्वीर गलत जानकारी देने के लिए नहीं होती।लोग AI का इस्तेमाल पढ़ाई, मनोरंजन, और क्रिएटिव कामों के लिए भी करते हैं। समस्या तब बढ़ जाती है जब AI से बनी तस्वीर को किसी असली घटना या व्यक्ति की तस्वीर बताया जाता है। इसीलिए अब सिर्फ यह सवाल पूछना काफी नहीं है कि तस्वीर असली दिखाई दे रही है या नहीं? हमें यह भी देखना चाहिए कि तस्वीर कहाँ से आई है और किस व्यक्ति ने हमारे साथ शेयर की है

Ads


हमें क्या सावधानी रखनी चाहिए?

अगर कोई एक तस्वीर बहुत चौंकाने वाली लग रही हो, तो उस पर तुरंत विश्वास करने के बजाय उसके बारे में थोड़ी और जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।

तस्वीर के साथ जो जानकारी दी गई है उसे पढ़ें और दूसरे भरोसेमंद स्रोतों को भी देखें। अगर घटना की खबर कहीं और भी है तो दोनों जानकारियों की तुलना भी करें।

Ads

बहुत बार तस्वीर से ज्यादा महत्वपूर्ण उसका संदर्भ होता है। AI के बढ़ते इस्तेमाल के साथ ही यह आदत और भी जरूरी हो जाएगी।


 क्या भविष्य में असली और नकली तस्वीर पहचानना और मुश्किल होगा

इसकी संभावना ज्यादा है। जैसे-जैसे AI का इस्तेमाल बढ़ेगा और AI और बेहतर होगा उससे बनी तस्वीरें और वीडियो भी ज्यादा असली दिखाई दे सकते हैं। साथ ही उन्हें पहचानने के तरीके भी बेहतर हो सकते हैं। लेकिन सिर्फ तकनीक पर निर्भर रहना पूरी तरह से सही नहीं होगा। इसमें हमारी अपनी समझ और समझदारी बहुत महत्वपूर्ण है।

Ads

AI ने तस्वीर तो बनाना आसान कर दिया है। पर अब हमें तस्वीरों पर विश्वास करने से पहले यह समझना और सीखना होगा कि वह कहाँ से आई है और वह किस घटना पर आधारित है।

क्योंकि भविष्य में यह सवाल सिर्फ नहीं होगा कि तस्वीर असली दिख रही है या नहीं, इसके साथ यह भी सवाल हो सकता है कि इसके पीछे की जानकारी भी असली है या नहीं?