शक्ति मिश्रा का अन्नपूर्णा भोजनालय हुआ बंद, गैस के किल्लत की वजह से बड़ी परेशानी
Updated Mar 18 2026 07:08 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Deo, Aurangabad (Bihar), Bihar, India
औरंगाबाद जिले के देव में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को भोजन उपलब्ध कराने वाला अन्नपूर्णा भोजनालय कुछ समय के लिए बंद हो गया है, बताया जा रहा है कि इस भोजनालय को बंद होने का मुख्य कारण रसोई गैस की भारी किल्लत है।
अन्नपूर्णा भोजनालय को संचालित करने वाले शक्ति मिश्रा ने बताया कि एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति में आ रही बाधा के कारण रसोई को चलाना अब मुश्किल हो गया है, जिसकी वजह से आप भोजनालय पर ताला लगाना पड़ रहा है।
देव स्थित सूर्य मंदिर में दर्शन करने के लिए आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को अन्नपूर्णा भोजनालय ₹20 में पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाती थी। लेकिन इसे बंद होने के कारण अब तीर्थ यात्रियों श्रद्धालुओं और कामगारों को भोजन के लिए निजी होटल का सहारा लेना पड़ेगा जो महंगे साबित हो सकते हैं।