टेस्ला की बढ़ेगी टेंशन! एलियन जैसी दिखने वाली इस फ्लाइंग कार ने हवा में भरी उड़ान, दिया 'Welcome to the Race' का संदेश

Alef Aeronautics की उड़ने वाली कार का एक नया वीडियो सामने आया है। कंपनी के हिसाब से यह उसकी 1000वीं टेस्ट फ्लाइट है। जानिए इसकी असली कीमत, तकनीक और Tesla की Roadster से जुड़े हुए महत्वपूर्ण अंतर।

टेस्ला की बढ़ेगी टेंशन! एलियन जैसी दिखने वाली इस फ्लाइंग कार ने हवा में भरी उड़ान, दिया 'Welcome to the Race' का संदेश

अमेरिका की कंपनी Alef Aeronautics ने अपनी फ्लाइंग इलेक्ट्रिक कार का एक नया वीडियो हाल फिलहाल में ही शेयर किया है। इस वीडियो में कार को धरती से सीधे ऊपर उठती है और बहुत सारी गाड़ियों के ऊपर से गुजरती और उड़ते हुए दिखाई देती है। वीडियो में Tesla Cybertruck और Roadster भी दिखाई देती हैं। कंपनी द्वारा यह भी बताया गया है कि यह उसकी हजारवीं टेस्ट फ्लाइट थी।


जानें Tesla को लेकर Alef के CEO ने क्या कहा

Alef के CEO Jim Dukhovny ने कहा कि Tesla जैसी बड़ी कंपनी का इस क्षेत्र में आना बहुत ही अच्छी बात है और उन्होंने इस बात का स्वागत भी किया। उनका मानना है कि Tesla जैसी बड़ी कंपनियों के प्रवेश करने से उड़ने वाली कारों को काफी ज्यादा पहचान मिलने की संभावना है। इससे लोगों की रुचि उड़ने वाली कारों की ओर काफी बढ़ सकती है और तकनीक को आगे बढ़ाने के लिए इसके लिए जरूरी नियम तैयार करने पर भी अधिक ध्यान दिया जा सकता है।

Ads


Tesla और Alef की तकनीक में क्या अंतर है

Tesla और Alef दोनों कंपनियां इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर काम कर रही हैं लेकिन इनके उड़ाने के तरीके में काफी अंतर है। रिपोर्ट्स के अनुसार Tesla ने अपनी Roadster के प्रदर्शन के दौरान गैस के दबाव से काम करने वाले थ्रस्टर को दिखाया है। इनके सहयोग से कार को थोड़े समय के लिए हवा में उठाया जा सकता है। प्रदर्शन के दौरान वीडियो में कार को हवा में घूमते हुए भी दिखाया गया है।


कंपनी के हिसाब से उसकी कार को सड़क पर चलाने और हवा में उड़ाने दोनों के लिए डिजाइन किया गया है। यहां तक कि केवल हवा में उठ जाने से कोई भी गाड़ी रोजमर्रा की जिंदगी में उड़ान भरने के लिए तैयार ऐसे ही नहीं हो जाती। ऐसी गाड़ियों को अलग-अलग परिस्थितियों में सुरक्षित तरीके से चलाने और उड़ाने के लिए बहुत सारे परीक्षणों से गुजरना पड़ता है।

Ads


साल 2015 से Alef बना रही है ये फ्लाइंग कार

Alef Aeronautics की शुरुआत सन 2015 में अमेरिका के California में हुई थी। इसने इसी समय से उड़ने वाली कार बनाने का काम शुरू किया था। सन 2019 में उसने अपनी पहली कार तैयार की और सन 2022 में उसने एक बहुत ही बड़ा मॉडल दिखाया। इस मॉडल की मदद से कंपनी ने यह दिखाया कि वह सड़क पर चलने और हवा में उड़ने वाली कार बनाने की दिशा में कार्य कर रही है।


कंपनी का यह दावा है कि उसका मॉडल A सड़क पर करीब 220 मील और हवा में लगभग 110 मील तक चल सकती है। हालांकि यह आंकड़े कंपनी ने खुद की ओर से बताया है। असल में इस्तेमाल किए जाने के बाद कार कितना सफर तय कर पाती है यह जानने के लिए उसकी परीक्षण की जरूरत है।

Ads


साल 2023 में Alef को अमेरिका के Federal Aviation Administration (FAA) की तरफ से एक विशेष प्रमाण पत्र मिला था। यह प्रमाण पत्र परीक्षण के लिए बहुत ही आवश्यक था और इससे कंपनी को अपनी कार के उड़ान परीक्षण करने में काफी सहायता मिली। पर इसका मतलब यह नहीं है कि कार को हर जगह उड़ाने की अनुमति मिल चुकी है। आम जनता को ऐसी गाड़ियों का इस्तेमाल करने के लिए काफी सारे सुरक्षा और सरकारी नियमों का पालन भी करना होगा।


Alef की कार की प्राइस 2.5 करोड़ रुपये से अधिक

Alef का यह दावा है कि उसके मॉडल A के लिए 3600 से ज्यादा लोग उसके द्वारा बनाई गई उड़ने वाली कार के लिए प्री-ऑर्डर दे चुके हैं। Alef ने इस कार की कीमत करीब 300,000 डॉलर रखी है जो भारतीय रुपये में लगभग 2.5 करोड़ से भी अधिक होती है। कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार इसे बुक करने के लिए 150 डॉलर जमा करके इसकी बुकिंग करने की प्रक्रिया की शुरुआत कर सकते हैं।

Ads


अभी के हिसाब से कंपनी को हजारों प्री-ऑर्डर मिलने की संभावना है इसका मतलब यह नहीं कि ग्राहकों को कार की डिलीवरी जल्दी मिल जाएगी। गाड़ी को मार्केट में लाने से पहले उसकी सुरक्षा और उससे जुड़े सरकारी मंजूरियों और नियमों का बड़े स्तर पर पालन करना होगा और बहुत सारी जरूरी चीजों पर भी काम करना होगा।


उड़ने वाली कारों को बहुत सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है

उड़ने वाली कारों के बारे में सोच कर लोगों के विचार बहुत ही आकर्षित होते हैं। खासकर जो लोग बड़े शहरों में रहते हैं और वहां लोग ट्रैफिक में काफी समय तक फंसे रह जाते हैं उन शहरों में ऐसी गाड़ियां सफर को बहुत ही आसान और आरामदायक बना सकती हैं। लेकिन इन्हें आम लोगों के इस्तेमाल से पहले काफी सारी समस्याओं का हल करना होगा।

Ads

Tesla Flying Car: टेस्ला की उड़ने वाली कार की कीमत, फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी पूरी सच्चाई, जानिए कब आएगी सड़क पर


सबसे बड़ी चर्चा सुरक्षा को लेकर है। कंपनियों को यह बताना होगा कि उड़ान के दौरान अगर कार में खराबी आ जाती है तो क्या होने की संभावना है और उसे किस प्रकार सुरक्षित तरीके से उतारा जा सकता है। इसके अलावा उड़ान की अनुमति और सुरक्षित लैंडिंग के लिए काफी सारी व्यवस्थाएं भी करनी होंगी।

Ads


सुरक्षा के विषय के अलावा, इसकी कीमत भी एक बहुत बड़ी समस्या है। 2.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत होने की वजह से ज्यादातर लोग इस कार को नहीं खरीद पाएंगे। अगर कंपनियां यह चाहती हैं कि आने वाले भविष्य में ज्यादा लोग उड़ने वाली कारों का इस्तेमाल कर पाएं तो उन्हें इसे सुरक्षित बनाने के साथ इसकी कीमत को भी आम लोगों के लिए आसान बनाना होगा।


आम लोगों के इस्तेमाल से साबित होगी इसकी सफलता

Alef और Tesla के प्रदर्शन ने भविष्य में आने वाली गाड़ियों को लेकर काफी चर्चा बढ़ा दी है। इसके प्रदर्शन ने लोगों का ध्यान बहुत ज्यादा ही खींचा है फिर भी उड़ने वाली कारों को आम लोगों तक पहुंचने में अभी काफी समय लग सकता है। केवल वीडियो या कंपनी के कहने के आधार पर यह नहीं कहा जा सकता कि यह गाड़ियां रोज इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरीके से तैयार हैं पर इसके लिए तकनीक का सुरक्षित होना और सरकार से मंजूरी मिलना भी काफी जरूरी है।

Ads