OPPO Find X10 फॉरेस्ट ग्रीन कलर में हुआ लॉन्च! 8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा ने बढ़ाई हलचल

OPPO Find X10 का नया वेरिएंट फॉरेस्ट ग्रीन हुआ लॉन्च, इसमें 8000 mAh की बैटरी, 200 MP कैमरा और मीडियाटेक प्रोसेसर भी है। जानिए इस फोन की कीमत और इसके फीचर्स

OPPO Find X10 फॉरेस्ट ग्रीन कलर में हुआ लॉन्च! 8000mAh बैटरी और 200MP कैमरा ने बढ़ाई हलचल

Updated Oct 27 2026 10:29 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी OPPO ने हाल में ही मार्केट में अपने Find X10 फोन का फॉरेस्ट ग्रीन कलर लॉन्च किया है। इस फोन में 8000 mAh तक की बैटरी और 200 MP कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में MediaTek प्रोसेसर और काफी बड़ी डिस्प्ले भी देखने को मिलती है। अभी के हिसाब से फिलहाल कंपनी ने नए लॉन्च किए गए फोन की बिक्री की तारीख बता दी है लेकिन इसकी कीमत का अभी तक खुलासा नहीं किया है।


OPPO Find X10 फॉरेस्ट ग्रीन कलर का फोन कब से सेल होगा

OPPO Find X10 के नए फॉरेस्ट ग्रीन कलर के फोन की सेलिंग चीन में 30 अक्टूबर से शुरू की जाएगी। कंपनी द्वारा अभी इस फोन की कीमत नहीं बताई गई है। और फिलहाल यह भी साफ नहीं बताया गया है कि इस नए रंग वाले फोन को भारत में लॉन्च किया भी जाएगा या नहीं। अभी फिलहाल कंपनी ने इस फोन को चीन के बाजार में पेश किया है।

Ads


कितनी हो सकती है OPPO Find X10 की कीमत

OPPO ने नए फॉरेस्ट ग्रीन कलर की कीमत का खुलासा अभी तक नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन में फोन के मौजूदा वेरिएंट की शुरुआती कीमत 5499 Yuan है जो कि करीब 78,000 रुपये होती है। वहीं भारत में 128 GB और 256 GB स्टोरेज वाले फोन की कीमत 1,39,999 बताई गई है। नए रंग वाले फोन की कीमत अलग भी हो सकती है।

फॉरेस्ट ग्रीन के अलावा OPPO Find X10 टाइटेनियम, कोरल मिस्ट और ग्लेशियर ब्लू जैसे रंगों में भी उपलब्ध है। पर नया फॉरेस्ट ग्रीन कलर खास करके उन लोगों को दिलचस्प कर सकता है जो अपने फोन में अलग और काफी नया लुक देखना पसंद करते हैं। हालांकि अभी तक इस नए फोन की उपलब्धता चीन तक ही सीमित है।

Ads


जानिए इस फोन के डिस्प्ले और प्रोसेसर के बारे में

OPPO Find X10 में 6.59 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है और साथ ही इसका रिफ्रेश रेट 144 Hz तक है जिससे स्क्रीन पर चलने वाली सारी चीजें बहुत ज्यादा ही स्मूथ हो सकती हैं। इसके अलावा फोन के स्क्रीन के चारों ओर 0.99 mm के पतले बेजेल्स दिए गए हैं जिससे फोन का लुक और ज्यादा ही बेहतरीन दिखाई देता है।

इस फोन में MediaTek Dimensity 9600 प्रोसेसर मिलता है। इसके साथ ही 16GB RAM और 1TB स्टोरेज तक का ऑप्शन दिया गया है। अधिक RAM फोन में ऐप चलाने में काफी सहायता करती है और जबकि दूसरी ओर स्टोरेज में फोटो और वीडियो और अन्य अलग फाइलें सेव की जाती हैं। इस प्रकार इन सभी फीचर्स के कारण यह फोन उन लोगों के लिए खासकर के उपयोगी हो सकता है जिन्हें ज्यादा स्टोरेज की जरूरत होती है।

Ads


8000 mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग फीचर

इस फोन में 8000 mAh की काफी बड़ी बैटरी दी गई है। बड़ी बैटरी होने से फोन को बार-बार चार्ज नहीं करना पड़ता है। बैटरी कितने देर तक चलेगी यह तो फोन के इस्तेमाल पर ही पूरी तरीके से निर्भर करेगा। साथ ही इसमें 80W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया गया है। वायरलेस चार्जिंग में केबल की मदद के बिना चार्जर केबल लगाए भी चार्ज किया जा सकता है लेकिन इसके लिए एक बहुत ही स्पेशल चार्जर की जरूरत होती है।

इस फोन में Android 17 पर आधारित ColorOS 17 भी दिया गया है। इस फोन के डिजाइन में माइक्रो टेक्सचर्ड मेटल फ्रेम और वेलवेट फिनिश वाला ग्लास बैक भी शामिल है जो कि फोन को नीचे गिरने के बाद भी सुरक्षित रखेगा। इसके अलावा फोन को धूल, पानी एवं अन्य पदार्थ से बचाने के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग भी दी गई है।

Ads


इस फोन में मौजूद है 200 MP का कैमरा

इस फोन में फोटोग्राफी करने के लिए तीन रियर कैमरे दिए गए हैं। इसका मुख्य कैमरा 200 MP का है जिसमें OIS की सहायता मिलती है। OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन जिसका मतलब यह होता है कि तस्वीर लेते वक्त हाथ हिलने के असर को यह कम करने में काफी मदद करता है। इसके अलावा फोन में 200 MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी दिया गया है।

इस फोन में दिए गए अलग-अलग कैमरे तस्वीर लेने के लिए बहुत से विकल्प देते हैं। जैसे मुख्य कैमरे का इस्तेमाल नॉर्मल तस्वीरों को खींचने के लिए किया जा सकता है जबकि टेलीफोटो और अल्ट्रा वाइड कैमरा अलग-अलग आवश्यकताओं में काम आ सकते हैं। पर केवल कैमरे के मेगापिक्सल से तस्वीरों की पूरी क्वालिटी तय नहीं की जा सकती है।

Ads


इस फोन को भारत में कब तक लॉन्च किया जा सकता है

फिलहाल तो OPPO ने अपने नए फॉरेस्ट ग्रीन कलर के फोन को चीन में ही पेश किया है। भारत में इस रंग के फोन के लॉन्च की तारीख और अधिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। इसलिए भारतीय ग्राहकों को यह फोन खरीदने के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा और अन्य जानकारियों का इंतजार करना पड़ेगा।