समुद्र की लहरों से चलेंगे एआई चिप्स: Panthalassa कंपनी में $140 मिलियन का महा-निवेश, पीटर थिएल ने लगाया दांव

पैंथालासा (Panthalassa) कंपनी ने समुद्र की लहरों से AI Chips चलाने के लिए $140 मिलियन जुटाए हैं। पीटर थिएल के निवेश वाली 'Ocean-3' तकनीक से डेटा सेंटर्स को मिलेगी फ्री कूलिंग।

समुद्र की लहरों से चलेंगे एआई चिप्स: Panthalassa कंपनी में $140 मिलियन का महा-निवेश, पीटर थिएल ने लगाया दांव

पूरी दुनिया में जब बिजली का संकट और AI डेटा सेंटर के लिए जगह की कमी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है तब Panthalassa नाम की एक अमेरिकी स्टार्टअप कंपनी ने क्रांतिकारी समाधान बना लिया है। कंपनी ने समुद्र की लहरों से बिजली पैदा करके एआई चिप्स चलाने के लिए 140 मिलियन डॉलर की भारी फंडिंग इकट्ठा की है।


दिग्गज निवेशकों का मिला साथ

इस योजना का नेतृत्व प्रसिद्ध टेक कंपनी निवेशक और PayPal के सह-संस्थापक Peter Thiel ने किया है। इसके साथ और भी कई बड़े निवेशक (जॉन डोएर और मैक्स लेवचिन) ने भी निवेश किया है। पैंथालासा कंपनी Ocean-3 नाम की तैरते हुए डेटा सेंटर्स बना रही है। जो समुद्र की लहरों के ऊपर नीचे होने से इसमें लगी टरबाइन घूम कर बिजली पैदा करेगी।

Ads

इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि अक्सर AI चिप्स बहुत गर्म हो जाते हैं। जिन्हें जमीन पर ठंडा करने में करोड़ों रुपए खर्च होते हैं लेकिन समुद्र का ठंडा पानी चिप को प्राकृतिक रूप से ठंडा रखेगा। Ocean-3 समुद्र के बीच प्रोसेस किए गए डेटा को Starlink जैसे सैटेलाइट्स के जरिए पूरी दुनिया में भेजेगा।