Facebook Down Today: दुनियाभर में ठप हुआ फेसबुक, लाखों यूजर्स हुए परेशान
Facebook Outage News: दुनियाभर में फेसबुक की सेवाएं प्रभावित, 1 लाख से ज्यादा यूजर्स ने शिकायत की। Meta ने कहा- समस्या को जल्द ठीक किया जाएगा।
Updated Jun 12 2026 08:30 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: India
दुनिया की मशहूर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का सर्वर अचानक से डाउन हो गया जिसके कारण करोड़ यूजर को लॉगिन करने में समस्या आने लगी। भारतीय समय के अनुसार करीब 6:00 बजे से यह समस्या आनी शुरू हो गई। जिससे लाखों यूजर्स अपना फेसबुक अकाउंट मोबाइल ऐप या वेबसाइट में खोल नहीं पा रहे हैं।
यूजर्स के अनुसार, फेसबुक खोलने पर कई बार "We're working on it" का संदेश दिखाई दे रहा है, जबकि कुछ यूजर्स के अकाउंट पूरी तरह टाइम आउट हो जा रही है।
Meta ने स्वीकार की समस्या
फेसबुक की पैरंट कंपनी मेटा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में जानकारी देते हुए कहा कि इस समस्या को कंपनी जल्द से जल्द सही करने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने लिखा, "हम जानते हैं कि कुछ लोगों को हमारी सेवाओं तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। हमारी टीम इस समस्या को जल्द से जल्द ठीक करने के लिए काम कर रही है।"
And we're back 💙 So sorry for those who were unable to access Facebook earlier today.
— Facebook (@facebook) March 5, 2024
Instagram पर भी दिखा असर
मेटा का सर्वर डाउन होने की वजह से फेसबुक के साथ-साथ इंस्टाग्राम पर भी यह समस्या देखने को मिली। हालांकि मोबाइल ऐप सही रूप से कम कर रही है लेकिन डेस्कटॉप पर कई समस्याएं का सामना करना पड़ रहा है यूजर्स अपने अकाउंट को ओपन नहीं कर पा रहे हैं।
कब तक ठीक होगी समस्या?
फिलहाल मेटा की ओर से कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह समस्या कब तक पूरी तरह ठीक हो जाएगी लेकिन कंपनी के इंजीनियरों की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं।
(नई जानकारी मिलने पर खबर अपडेट की जाएगी।)