Halloween Party Look 2026: घर में रखी चीज़ों से तैयार करें डरावना हैलोवीन लुक, न महंगे कपड़े चाहिए न हैवी मेकअप
हैलोवीन पार्टी 2026 में जाने के लिए महंगे मेकअप और नए कपड़ों की आवश्यकता नहीं है, अलमारी में पड़ी पुरानी चीजों से बना सकते हैं अपना एक बहुत ही डरावना लुक, काम आ सकती हैं ये पांच ट्रिक्स, पूरी खबर जानने के लिए पढ़ें।
Updated Oct 30 2026 08:46 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: India
हैलोवीन पार्टी 2026 में जाने के लिए आपको नए कपड़े या महंगा मेकअप खरीदने की कोई भी आवश्यकता नहीं है। घर में पड़ी हुई पुरानी कुर्ती, सफेद दुपट्टा, काला टॉप, काजल और लिपस्टिक से सिर्फ 5 मिनट में आप अपना एक काफी डरावना लुक तैयार कर सकते हैं। जानने के लिए पढ़ें इस पूरी खबर को और साथ ही जानें 5 आसान DIY हैक्स, जिससे आपका जेब खर्च भी बचेगा।
हैलोवीन पार्टी पूरे देश भर में 31 अक्टूबर को मनाई जाती है। विदेश के शहरों में इस त्योहार के लिए तैयारियां बहुत पहले से ही शुरू की जाती हैं। इसमें लोग डरावने कपड़े पहनते हैं और अपने घरों को एक भूतिया अंदाज में सजाते हैं और साथ ही हैलोवीन पार्टी भी मनाते हैं। भारत के शहरों में भी इसका क्रेज धीरे-धीरे बढ़ता चला गया है। बड़े मेट्रोपॉलिटन शहरों में लोग हैलोवीन पार्टी करने की शुरुआत कर चुके हैं।
यदि आप भी इस बार हैलोवीन पार्टी में जाने का सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको किसी भी प्रकार के महंगे कपड़े या महंगे मेकअप खरीदने की आवश्यकता नहीं है। आपके घर में मौजूद चीजों से ही कुछ आसान DIY हैक्स को अपनाकर आप मिनटों में अपना डरावना और मजेदार लुक बना सकते हैं। पढ़ कर जानें इन पांच आसान DIY हैक्स के बारे में जिनकी मदद से आप हैलोवीन पार्टी में बिल्कुल फ्री में ही सबसे डरावना लुक क्रिएट कर सकते हैं।
अगर आपके पास काले रंग की शर्ट, कुर्ती या टॉप है तो आप उसे भी हैलोवीन पार्टी में अपने लुक के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं और इसके साथ किसी भी तरह की काली स्कर्ट या पैंट पहन सकते हैं। अपने चेहरे पर हल्का सा फाउंडेशन अप्लाई करके आंखों के नीचे काले काजल या आईशैडो भारी मात्रा में लगाकर डार्क इफेक्ट पा सकते हैं। लाल लिपस्टिक अप्लाई करके और होंठों के किनारे से थोड़ा-थोड़ा लाल रंग नीचे की तरफ लगाकर नकली खून बना सकते हैं और बस इसी के साथ आपका वैम्पायर लुक तैयार हो जाएगा।
सफेद दुपट्टे का इस्तेमाल करके पा सकते हैं भूत वाला लुक
लोग अपनी फेवरेट हैलोवीन पार्टी में अपना फेवरेट लुक के साथ पार्टी में जाना पसंद करते हैं और भूत बनकर जाना चाहते हैं और इसके लिए अगर आपके घर में सफेद रंग की चुन्नी या चादर पड़ी हुई है तो यह आपकी बहुत काम आ सकती है। इसे आप अपने कंधों पर लपेट कर थोड़ा ढीला और भूतिया लुक पा सकते हैं और साथ ही अपनी आंखों के पास काला मेकअप भारी मात्रा में कर सकते हैं। और अगर आप सफेद कुर्ती या सलवार पहनना पसंद करते हैं तो उसे भी आराम से पहना जा सकता है। इस्तेमाल की गई चादर के ऊपर से आप काला चश्मा भी लगाकर भूत बन सकते हैं और यह लुक को तैयार करने में ज्यादा समय और मेहनत नहीं लगेगी और इसमें किसी भी नए प्रकार की कॉस्ट्यूम की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
काजल का इस्तेमाल करके पा सकते हैं डरावना ज़ॉम्बी मेकअप
अगर आप ज़ॉम्बी लुक पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको किसी भी महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स की आवश्यकता नहीं है। आप जो काजल रोजाना इस्तेमाल करते हैं उसके साथ आईलाइनर और लिपस्टिक से यह लुक आराम से तैयार कर सकते हैं। आप अपनी आंखों के नीचे काजल और किसी डार्क शेड की आईशैडो को लगाकर थकान से भरा हुआ और डराने वाला इफेक्ट दे सकते हैं। अपने गालों पर आप हल्का-हल्का डार्क शेड अप्लाई कर सकते हैं और होंठों पर खून के रंग की डार्क लिपस्टिक लगाएं और इसके साथ अपने पुराने या ढीले-ढाले वस्त्रों को पहनकर इस लुक को पूर्ण करें।
पुरानी शर्ट का इस्तेमाल करके पा सकते हैं मम्मी वाला लुक
अगर आपके पास किसी भी प्रकार की पुरानी शर्ट या कोई भी सफेद कपड़ा है तो आप उसका इस्तेमाल करके मम्मी वाला लुक पा सकते हैं। जो कपड़ा आप इस्तेमाल करने वाले हैं उसकी लंबी पट्टियां काटकर उन्हें हाथों और कपड़ों के ऊपर बहुत ही ढीले तरीके से लपेट लें। अपने चेहरे को पूर्ण तरीके से न ढकें ताकि आपको नजारा देखने में और सांस लेने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। आंखों के आसपास काला मेकअप करें और इन सभी के साथ इसी तरह बिना कोई भी पैसे खर्च किए आपका मम्मी वाला कॉस्ट्यूम फ्री ऑफ कॉस्ट तैयार हो जाएगा।
लाल लिपस्टिक का ज़्यादा उपयोग करके पा सकते हैं ब्लडी लुक
अगर आपके पास तैयार होने के लिए ज्यादा समय नहीं है तो आप यह ट्रिक भी अपना सकते हैं। किसी भी प्रकार का काला या कोई सा भी डार्क कलर आउटफिट पहन लें। इसके बाद लाल लिपस्टिक को होंठों के किनारे से फैलाकर नकली खून जैसा इफेक्ट तैयार कर लें। आंखों में और उसके आसपास काजल लगा लेने के बाद मेकअप को थोड़ा बैलेंस कर लें। अपने बालों को पूरी तरीके से खुला और बिखरा हुआ रखें ताकि उससे आपका एक डरावना हैलोवीन लुक आ सके।