1 नवंबर से बदल जाएंगे पैसे से जुड़े ये 5 नियम, पेंशन से लेकर टैक्स तक यहाँ जानें जरूरी अपडेट
1 नवंबर 2026 से पेंशन, इनकम टैक्स रिटर्न, FD और LPG सिलेंडर से संबंधित आवश्यक अपडेट पर जरूर नजर रखें। समय से आवश्यक कार्य पूर्ण करने के लिए इन तारीखों और किए गए बदलावों की जानकारी रखें।
Updated Oct 29 2026 05:16 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Delhi, India
कुछ ही दिनों में नवंबर का महीना शुरू होने वाला है। ऐसे में पैसों से संबंधित कुछ बड़े अपडेट पर ध्यान देना काफी आवश्यक है। अगर आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जो सरकारी पेंशन लेते हैं, किसी तरह का कारोबार करते हैं या फिर बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) करवाते हैं, तो आपके लिए यह जानकारी काफी आवश्यक हो सकती है। नवंबर के महीने में पेंशनरों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करना आवश्यक है और वहीं कुछ कारोबार करने वाले लोगों के लिए इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की तारीख भी काफी महत्वपूर्ण है। इसके अलावा LPG सिलेंडरों की कीमत और बैंक के ब्याज पर भी नजर टिकाकर रखनी होगी।
पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य
सरकारी पेंशन लेने वाले लोगों को हर साल जीवन प्रमाण पत्र जमा करना आवश्यक होता है। इस प्रमाण पत्र के द्वारा यह पुष्टि सही तरीके से होती है कि पेंशन लेने वाला व्यक्ति जीवित है और उसकी पेंशन अभी जारी रखी जा सकती है। आम तौर पर पेंशनर नवंबर के महीने में ही यह प्रक्रिया पूर्ण करते हैं। वर्ष 2026 के लिए पेंशन पाने वाले लोगों को 1 नवंबर से 30 नवंबर के बीच में अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करने को कहा गया है, वहीं 80 साल या उससे अधिक उम्र के पेंशन पाने वाले लोगों के लिए यह प्रक्रिया 1 अक्टूबर से ही शुरू की हुई है।
क्या है जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के सही तरीके
पेंशन लेने वाले व्यक्ति अपने जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए डायरेक्ट बैंक शाखा जा सकते हैं। इसके अलावा बाकी लोग आधार आधारित डिजिटल सेवाओं का भी इस्तेमाल कर इस प्रक्रिया को पूर्ण कर सकते हैं। घर बैठे प्रमाण पत्र जमा करने की सुविधा मिलने की उम्मीद है। यह विकल्प उन लोगों के लिए है जो बुजुर्ग हैं और जिन्हें भाग-दौड़ करने में परेशानी होती है, यह उनके लिए काफी उपयोगी हो सकता है। अगर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन प्रमाण पत्र को समय पर जमा नहीं करता है तो पेंशन मिलने में देरी या रुकावट आ सकती है। इसीलिए पेंशन पाने वाले लोगों को समय रहते यह प्रक्रिया पूर्ण कर लेनी चाहिए।
ऑडिट वाले लोगों के ITR फाइल करने की तारीख
इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वाले लोगों के लिए भी कुछ तारीखें महत्वपूर्ण हैं। जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2025-26 यानी असेसमेंट ईयर 2026-27 भी कहा जा सकता है, उन लोगों के खाते का टैक्स ऑडिट होना आवश्यक है और साथ ही उनके ITR फाइल करने की तारीख 31 अक्टूबर से आगे बढ़ाकर 1 नवंबर 2026 कर दी गई है। इस समय कंपनियों और कारोबार से जुड़े लोगों को समय रहते सारा काम पूर्ण कर लेना चाहिए और यह समय उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण है जिन पर टैक्स ऑडिट के नियम लागू किए जाते हैं। बढ़ाई गई तारीख सभी के लिए लागू नहीं की गई है, इसीलिए रिटर्न फाइल करने से पहले अपनी श्रेणी के अनुसार सटीक तारीख की जानकारी प्राप्त करना जरूरी है।
नौकरीपेशा के लिए ITR की अंतिम तिथि
नौकरी करने वाले लोगों को यह ध्यान रखना चाहिए कि जैसे ऑडिट वाले लोगों के लिए तारीख आगे बढ़ाई गई है तो यह सब पर लागू नहीं की जाएगी। जिन लोगों को ITR-1 या ITR-2 फाइल करना है उनके लिए अंतिम तारीख 31 जुलाई 2026 थी। नियमों के अनुसार 31 दिसंबर 2026 तक बिलेटेड रिटर्न फाइल कर सकते हैं। पर देर से रिटर्न भरने पर लेट फाइन लग सकता है और टैक्स के लाभों पर भी कुछ असर देखने को मिल सकता है, इसीलिए रिटर्न फाइल करने से पहले अपनी स्थिति और साथ ही लागू नियमों की संपूर्ण रूप से जांच करना जरूरी है।
LPG सिलेंडर की कीमतों पर भी नजर
नवंबर की शुरुआत के दिनों में लोगों की नजर LPG सिलेंडर की नई कीमतों पर भी टिकी रहेगी। 1 नवंबर 2026 से घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है, पर अभी के हिसाब से कीमत बढ़ेगी या घटेगी इसकी पुष्टि किसी प्रकार से भी नहीं की गई है। यह की गई आधिकारिक घोषणा के बाद ही पता चलेगा। अगर घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाते हैं तो इसका असर परिवारों के महीने के बजट पर पड़ सकता है, वहीं दूसरी ओर अगर कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिलता है तो इसका असर रेस्टोरेंट और अन्य कारोबार पर भी बहुत भारी रूप से पड़ सकता है।
FD करने वाले लोगों के लिए आवश्यक सूचना
फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD में पैसा जमा करने वाले लोगों को बैंक द्वारा लगाए गए ब्याज की दरों पर भी थोड़ा सतर्क होकर ध्यान देना चाहिए। अलग-अलग बैंक अपने अनुसार ब्याज तय करते हैं। रिपोर्ट्स के हिसाब से कुछ बैंकों ने इसमें बदलाव भी किया है, इसीलिए नई FD कराने या पुरानी FD दोबारा से निवेश करने से पहले बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नई जानकारी जरूर देख लें और यह भी समझ लें कि FD कितने समय के लिए है और समय से पहले पैसा निकालने पर क्या-क्या शर्तें लागू की जाएंगी।