The Witcher 3 New DLC 2027: CD Projekt Red ने Songs of the Past एक्सपेंशन का किया ऐलान

CD Projekt Red ने The Witcher 3: Wild Hunt के नए DLC “Songs of the Past” की घोषणा कर दी है। जानें Geralt of Rivia की वापसी, रिलीज डेट, प्लेटफॉर्म और पूरी जानकारी।

The Witcher 3 New DLC 2027: CD Projekt Red ने Songs of the Past एक्सपेंशन का किया ऐलान

Updated May 27 2026 06:31 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Poland

गेमिंग पसंद करने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दुनिया के मशहूर गेमिंग डेवलपर कंपनी CD Projekt Red ने अपने लोकप्रिय गेम The Witcher 3: Wild Hunt के लिए नए DLC के आधिकारिक घोषणा कर दिया है। कंपनी ने इस नए एक्सपेंशन का नाम Songs of the Past रखा है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह DLC साल 2027 में रिलीज किया जाएगा। हैरानी की बात यह है कि गेम लॉन्च होने के लगभग 12 साल बाद इसका नया एक्सपेंशन आ रहा है। जिसने इस गेम को पसंद करने वाले फैंस को काफी उत्साहित कर दिया है।

Ads


फिर नजर आएंगे Geralt of Rivia

इस गेम में मुख्य किरदार के रूप में Geralt of Rivia को दिखाया गया था। जो इस नई कहानी में एक बार फिर वापसी करने वाले हैं। यह DLC PC, PlayStation 5 और Xbox Series X|S प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। 2027 में रिलीज होने वाली DLC को CD Projekt Red के साथ मिलकर Fool's Theory बना रही है। इसमें कई ऐसे डेवलपर्स शामिल हैं जिन्होंने पहले भी Witcher सीरीज पर काम किया था।


लंबे समय से चल रही थीं अफवाहें

पिछले कई महीनों से Witcher 3 DLC को लेकर लगातार अफवाहें सामने आ रही थीं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एक्सपेंशन आने वाले The Witcher 4 की कहानी से जुड़ा हो सकता है। लेकिन कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा करके इन अफवाहों पर मुहर लगा दी है।

Ads


गेम ने बनाए कई रिकॉर्ड

साल 2015 में रिलीज हुआ The Witcher 3 गेम दुनिया के सबसे लोकप्रिय RPG गेम्स में गिना जाता है। आंकड़ों के अनुसार गेम की अभी तक 6 करोड़ से भी ज्यादा कॉपियां बिक चुकी हैं।