Instagram Account Delete Kaise Kare: इंस्टाग्राम आईडी हमेशा के लिए डिलीट या डीएक्टिवेट करने का सबसे आसान तरीका
इंस्टाग्राम आईडी बंद करना चाहते हैं? यहाँ जानिए मोबाइल ऐप से Instagram Account हमेशा के लिए Delete या Deactivate करने का सबसे आसान और नया तरीका।
Updated May 18 2026 02:07 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India
Instagram Account Delete or Deactivate Process in Hindi: आज के समय में इंस्टाग्राम युवाओं के लिए सबसे प्रसिद्ध सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बना हुआ है। इस प्लेटफ़ॉर्म पर रील्स देखने की सुविधा से लेकर, दोस्तों से चैटिंग करने के लिए इस्तेमाल करते हैं। कई सारे इन्फ्लुएंसर्स (Influencers) या वीडियो क्रिएटर रील्स पोस्ट करके, पैसे भी कमा रहे हैं।
लेकिन कभी ऐसा समय आता है कि प्राइवेसी की चिंता, पढ़ाई या काम में रुकावट, या फिर सोशल मीडिया से दूरी बनाने के लिए लोग अपनी इंस्टाग्राम आईडी बंद करना चाहते हैं। अगर आप भी सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं, या आईडी को हमेशा के लिए बंद करना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मेटा के नए अपडेट के बाद, इंस्टाग्राम अकाउंट को डिलीट या डीएक्टिवेट करने का तरीका थोड़ा बदल गया है। आइए जानते हैं कि Instagram account delete kaise kare और इसका पूरा प्रोसेस स्टेप-बाय-स्टेप क्या है।
यह भी पढ़ें: The Witcher 3 New DLC 2027: CD Projekt Red ने Songs of the Past एक्सपेंशन का किया ऐलान
Deactivate और Delete में क्या अंतर है? (समझना है जरूरी)
अपने इंस्टाग्राम आईडी (Instagram ID) को हटाने से पहले, नीचे दिए गए दो विकल्पों को ध्यान से पढ़ लें; क्योंकि बिना जाने अकाउंट को हटाने के बाद, आपको आगे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
- Temporarily Deactivate: अगर आप सोशल मीडिया से सिर्फ कुछ दिनों के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं, तो यह विकल्प आपके लिए सबसे बेहतर है। इस विकल्प से आपका प्रोफाइल, फोटो, कमेंट्स और लाइक तब तक के लिए छिपा रहता है, जब तक इसे दोबारा रिएक्टिवेट ना कर लेते हैं।
- Permanently Delete: अगर आप अपने इंस्टाग्राम आईडी को हमेशा के लिए बंद करना चाहते हैं, तो आपके लिए यह विकल्प बेहतर होगा। परमानेंटली डिलीट करने के बाद, आपकी आईडी के साथ आपके द्वारा अपलोड की गई फोटो, वीडियो, फॉलोअर्स और चैट्स हमेशा के लिए डिलीट हो जाएंगे और इसे कभी रिकवर नहीं किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: अब कॉल पर नहीं सुनाई देगा शोर, एंड्रॉयड और iOS के लिए आया नया अपडेट
1. Instagram Account Temporary Deactivate Kaise Kare?
यदि आप सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए दूरी बनाना चाहते हैं और अपनी इंस्टाग्राम को कुछ दिनों के लिए बंद रखना चाहते हैं, तो कंप्यूटर या मोबाइल के जरिए, नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके इंस्टाग्राम को डीएक्टिवेट कर सकते हैं:
- सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउज़र में Instagram.com खोलें और अपनी आईडी लॉग इन करें।
- नीचे दाईं ओर दिख रहे अपनी Profile Picture पर क्लिक करके प्रोफाइल पेज पर जाएं।
- यहाँ ऊपर दिख रहे Edit Profile के ऑप्शन पर टैप करें।
- पेज को नीचे की तरफ स्क्रॉल करें। सबसे नीचे आपको Temporarily deactivate my account का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- अब आपसे पूछा जाएगा कि आप अकाउंट क्यों बंद करना चाहते हैं? ड्रॉप-डाउन मेनू से अपना कोई भी कारण (Reason) चुनें।
- अपना इंस्टाग्राम पासवर्ड दर्ज करें।
- अंत में, Temporarily Deactivate Account पर क्लिक करें और कन्फर्म कर दें। आपकी आईडी तुरंत डीएक्टिवेट हो जाएगी।
2. Instagram Account Delete Kaise Kare Permanently? (नया तरीका)
मेटा के नए अकाउंट सेंटर अपडेट के बाद, अब आप सीधे अपने एंड्रॉयड फोन या आईफोन से, इंस्टाग्राम एप्लिकेशन के मदद से ही अकाउंट को डिलीट कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप को ध्यान से पढ़ कर फॉलो करना है:
मोबाइल ऐप (Android / iPhone) से डिलीट करने का तरीका:
- अपने फोन में इंस्टाग्राम ऐप खोलें और अपनी Profile पर जाएं।
- ऊपर दाईं ओर कोने में दिख रही तीन लाइनों (Menu) पर क्लिक करें और Settings and Privacy को चुनें।
- सबसे ऊपर दिख रहे Accounts Center (Meta) के विकल्प पर टैप करें।
- अब अकाउंट सेटिंग्स के अंदर Personal Details पर क्लिक करें।
- यहाँ आपको Account Ownership and Control का ऑप्शन मिलेगा, इस पर जाएं।
- इसके बाद Deactivation or Deletion पर क्लिक करें और उस इंस्टाग्राम आईडी को सिलेक्ट करें जिसे आप डिलीट करना चाहते हैं।
- अब आपके सामने दो ऑप्शन आएंगे। यहाँ Delete Account (Permanently delete your account) को सिलेक्ट करें और Continue पर क्लिक करें।
- इंस्टाग्राम आपसे डिलीट करने की वजह पूछेगा, कोई भी एक कारण सिलेक्ट करें और Continue करें।
- सुरक्षा के लिए अपनी आईडी का Password डालें और Continue पर क्लिक करें।
- आखिरी स्टेप में Delete Account बटन पर क्लिक कर दें। आपका अकाउंट परमानेंट डिलीट लिस्ट में चला जाएगा।
Instagram ID Delete करने से पहले रखें इस बात का ध्यान
अक्सर लोग गूगल पर सर्च करते हैं कि Instagram ID delete permanent link क्या है, या डिलीट होने में कितना समय लगता है। तो जानकारी के लिए आपको बता दूं कि आप जैसे ही 'Delete Account' पर क्लिक करते हैं, तो आपकी आईडी तुरंत इंस्टाग्राम से गायब हो जाती है और कोई भी यूजर आपकी आईडी को सर्च नहीं कर पाता है।
लेकिन, इंस्टाग्राम आपके डेटा को सर्वर से हटाने के लिए पूरे 30 दिन का समय देता है। अगर आप 30 दिनों के भीतर अपने अकाउंट को वापस लाना चाहते हैं, तो यूजर नेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन कर सकते हैं; तो आपकी आईडी की डिलीट रिक्वेस्ट कैंसिल हो जाएगी और अकाउंट फिर से एक्टिव हो जाएगा। अगर आप इंस्टाग्राम अकाउंट को हमेशा के लिए डिलीट करना चाहते हैं, तो 30 दिनों तक इसे लॉग इन (Log in) न करें।
डिजिटल डिटॉक्स या प्राइवेसी के लिए इंस्टाग्राम छोड़ना आपका फैसला हो सकता है। अगर आप पूरी तरह आश्वस्त (Sure) नहीं हैं, तो हमारी सलाह होगी कि सबसे पहले अपने अकाउंट को Temporarily Deactivate करें। हम उम्मीद करते हैं कि यह आर्टिकल आपको समझ आ गया होगा कि Instagram account delete kaise kare।