कर्मचारियों के काम से खुश हुए CEO, दिवाली बोनस में बांटीं चमचमाती Kia Sonet कारें
MITS Healthcare ने दिवाली के शुभ अवसर पर अपने चार मेहनती कर्मचारियों को नई Kia Sonet की कार बोनस के रूप में गिफ्ट की है। इस कंपनी के फाउंडर और CEO ने पंचकूला के एक बहुत ही बड़े शोरूम में कर्मचारियों को कार की चाबी सौंपी। ऐसा सुनने में आया है कि यह कंपनी सन 2023 से ही अपने मेहनती कर्मचारियों के कार्य को एक अलग पहचान देने के लिए कार गिफ्ट करती आ रही है, कंपनी की इस कोशिश ने सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान बहुत तेज रफ्तार से खींचा है।
Updated Oct 29 2026 09:43 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Haryana, India
दिवाली को खुशियों का त्योहार माना जाता है और यह त्योहार के प्रवेश करते ही बाजारों की रौनक दोगुनी बढ़ जाती है। लोगों के घरों में तरह-तरह की मिठाइयाँ आती हैं, रंग-बिरंगी लाइटों से घर को सजाया जाता है और लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को टॉफी और मिठाई देकर खुशियाँ बाँटते हैं। इस खुशी के मौके पर बहुत सी कंपनियाँ अपने मेहनती कर्मचारियों को बहुत ही महंगे और खास गिफ्ट देकर उनकी मेहनत को दर्शाती हैं। बहुत सारी कंपनियाँ बोनस देती हैं तो उसके अलावा बहुत सी कंपनियाँ गिफ्ट हैंपर, गिफ्ट वाउचर और मिठाई भी देती हैं। लेकिन इसके अलावा हरियाणा के पंचकूला की एक कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक बहुत ही शानदार तोहफा दिया है जिससे उन कर्मचारियों के लिए उनकी दिवाली बहुत ही शानदार और यादगार बन गई। कंपनी ने अपने 4 मेहनती कर्मचारियों को नई Kia Sonet SUV की कारें गिफ्ट की हैं और शोरूम में कर्मचारियों को इसकी चाबी इनाम के रूप में सौंपी। कार मिलने की खुशी में चारों कर्मचारियों ने जमकर बहुत ही उत्साह और उल्लास के साथ जश्न मनाया।
दिवाली पर 4 कर्मचारियों को मिली Kia Sonet कार
इस वर्ष Mits Healthcare Private Limited ने अपने 4 मेहनती कर्मचारियों को Kia Sonet की नई कार गिफ्ट की है। दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को कंपनी के फाउंडर M.K. भाटिया और CEO शिल्पा चंदेल खुद पंचकूला के एक शोरूम में पहुंचे और वहां पहुंचकर उन्होंने अपने चार चयनित कर्मचारियों को गाड़ी की चाबियां दीं और साथ ही दिवाली की शुभकामनाएं दीं। इस खास तोहफे को पाने वाले कर्मचारियों के नाम निर्मल, वीनस, नितिन नेगी और गुरवीर हैं। कंपनी ने यह कहा कि इन चारों कर्मचारियों ने पूरे साल बहुत ही ईमानदारी और मेहनत के साथ काम किया है और उनकी इस मेहनत को अच्छे रूप से सम्मानित करने के लिए उन्हें गिफ्ट के तौर पर कार दी गई है। कंपनी ने यह भी कहा कि कंपनी की तरफ से उन चार कर्मचारियों के प्रति शुक्रिया अदा जताने का एक खास तरीका है जिनकी मेहनत और लगन से कंपनी काफी आगे बढ़ रही है। आमतौर पर बाकी कंपनियों में कर्मचारियों को बोनस के रूप में मिठाई या गिफ्ट वाउचर दिए जाते हैं लेकिन यहाँ की कहानी कुछ अलग ही है। यहाँ पर चार मेहनती कर्मचारियों को नई गाड़ी मिलने का यह तोहफा लोगों के बीच बहुत ही चर्चित हो रहा है।
BMW से पहुंचे फाउंडर, काले कपड़े से ढकी थीं 4 नई गाड़ियां
कंपनी ने अपनी तरफ से कारों की डिलीवरी का एक वीडियो भी जारी किया है। उस वीडियो में M.K. भाटिया BMW की कार से शोरूम की तरफ पहुंचते हुए दिख रहे हैं। चारों नई गाड़ियों को काले कपड़ों से ढक कर रखा गया था ताकि कर्मचारियों के सामने उनके तोहफे को एक खास अंदाज में पेश किया जा सके। इसके ठीक बाद चारों कर्मचारियों ने अपनी-अपनी कार से कपड़े को हटाया और अपनी मेहनत के रूप में गाड़ी जैसे तोहफे को देख कर उनके चेहरे पर तुरंत ही खुशी दिखाई दी। इस मौके को और भी खास और यादगार बनाने के लिए डीलरशिप की ओर से एक स्पेशल केक काटने का भी इंतजाम किया गया था। चारों कर्मचारियों ने मिलकर केक को काटा और फिर कंपनी के दूसरे मौजूद कर्मचारियों के साथ मिलकर खूब डांस करते हुए अपनी मेहनत के जश्न को मनाया। जारी किए गए वीडियो में कारों की यह डिलीवरी का अंदाज लोगों का ध्यान बहुत ही तेज रफ्तार से खींच रहा है। हर एक कर्मचारी के लिए एक अच्छी और शानदार कार खरीदना सपना होता है लेकिन ऐसे मौके पर कंपनी का खुद की ओर से उपहार के रूप में कार मिलना उस कर्मचारी के लिए बहुत ही खास अनुभव बन सकता है।
इस कंपनी में 5 साल से काम कर रहे हैं नितिन नेगी
कार मिलने के बाद कर्मचारी नितिन नेगी ने यह कहा कि वह यह कार पाकर बहुत खुश हैं और उन्होंने यह भी बताया कि वह पिछले 5 साल से इस कंपनी में काम कर रहे हैं और वह सेल्स मैनेजर के पद पर हैं। नितिन ने यह कहते हुए अपनी खुशी को जाहिर किया कि कंपनी के चेयरमैन ने इस बार उन्हें लायक समझकर इस खास तोहफे के लिए चुना और यह उनके लिए एक बहुत ही अहम बात बन चुकी है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी ने गाड़ी की डाउन पेमेंट कर दी है और कार का रजिस्ट्रेशन उनके नाम पर किया गया है और उन्होंने यह भी बोला कि जब तक वह कंपनी में कार्य करते रहेंगे तब तक कार की आगे की EMI के बराबर रकम उन्हें उनकी सैलरी में जुड़ती रहेगी। उन्होंने यह कहते हुए अपनी खुशी को जाहिर किया कि इस कंपनी ने कर्मचारियों को उनकी मेहनत के लिए सिर्फ एक कार की चाबी ही नहीं सौंपी है यहाँ तक कंपनी ने गाड़ी चलाने का खर्च संभालने का भी एक बहुत ही खास इंतजाम किया है जो कि बाकी लोगों के लिए बहुत खास साबित हो सकता है।
2023 से कर्मचारियों को कार गिफ्ट कर रहे M.K. भाटिया
MITS Healthcare के फाउंडर M.K. भाटिया वर्ष 2023 से दिवाली के शुभ और पावन अवसर पर अपने मेहनती कर्मचारियों को बोनस के रूप में कार गिफ्ट करते आ रहे हैं। यह बताया गया है कि कंपनी के लिए यह कोई पहली बार नहीं है जब कंपनी अपने मेहनती कर्मचारियों के लिए इतना महंगा तोहफा चुने हो। कंपनी से मिली हुई जानकारी के हिसाब से साल 2023 में 12 मेहनती कर्मचारियों को कारें गिफ्ट की गई थीं। इसके बाद साल 2024 में 15 मेहनती कर्मचारियों को नई-नवेली कारें दी गई थीं। साल 2025 में यह बढ़कर 51 हो चुका था और वहीं साल 2026 यानी कि अभी चार कर्मचारियों को Kia Sonet की एक खास कार गिफ्ट की गई है। यह भी बताया गया है कि पिछले साल के मुकाबले इस साल कार पाने वाले कर्मचारियों की संख्या काफी कम है लेकिन कंपनी अपनी इस परंपरा को हमेशा जारी रखेगी और कंपनी के लिए कर्मचारियों की मेहनत को अच्छे से पहचानने और कर्मचारियों को प्रोत्साहन देने का यह एक काफी अलग अंदाज है।
दिवाली पर कंपनियों के खास तोहफे
दिवाली के पावन और शुभ अवसर पर और भी कंपनियां अपने कर्मचारियों को तरह-तरह के उपहार देती हैं। हर कंपनी का अपना एक फिक्स्ड बजट होता है। इसके हिसाब से बहुत जगहों पर कर्मचारियों को बोनस के तौर पर तोहफा दिया जाता है ताकि वह त्योहार पर अपने मन से खरीदारी कर सकें और त्योहार के खर्चे को आसान रूप से उठा सकें। बहुत सी कंपनियाँ कपड़े, गिफ्ट वाउचर, मिठाई के डिब्बे और इस्तेमाल किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान देती हैं। बहुत ही बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों के लिए दिवाली पार्टी भी ऑर्गेनाइज की जाती है जहाँ सभी कर्मचारी साथ मिलकर त्योहार मनाते हैं। बहुत सी कंपनियाँ कर्मचारियों के परिवार के लिए उपहार देती हैं। इस प्रकार के बोनस और तोहफे देने के पीछे का मकसद केवल त्योहार मनाना ही नहीं होता है बल्कि यह भी बहुत आवश्यक होता है कि कंपनियाँ कर्मचारियों को यह महसूस करा सकें कि उनकी मेहनत का काम बहुत मायने रखता है।