PM Kisan सम्मान निधि का पैसा नहीं आया? जानें रिजेक्शन के 5 मुख्य कारण और सुधारने का तरीका

PM Kisan सम्मान निधि का पैसा नहीं आया? जानें रिजेक्शन के 5 मुख्य कारण और सुधारने का तरीका

Updated Dec 30 2025 12:07 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: India

प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना के तहत भारत सरकार किसानों को सालाना ₹6000 आर्थिक सहायता देती है लेकिन कई बार छोटी गलतियां या दस्तावेज में त्रुटि के कारण किसान के खाते में आने वाली राशि उन्हें नहीं मिल पाती है, अगर आप भी किसान है और आपको 21वीं या पिछली कोई भी किस्त नहीं आई है, तो नीचे दिए गए जानकारी के अनुसार सुधार करके राशि को प्राप्त कर सकते हैं।​


PM Kisan रिजेक्शन के 5 सबसे बड़े कारण

  • e-KYC पेंडिंग होना: बिना ई-केवाईसी के 2026 में कोई भी किस्त जारी नहीं की जाएगी।​
  • Land Seeding: No: यदि आपके स्टेटस में लैंड सीडिंग 'No' है, तो इसका मतलब है कि आपके भूमि रिकॉर्ड का डिजिटल सत्यापन नहीं हुआ है।​
  • आधार और बैंक डेटा मिसमैच: बैंक खाते में नाम की स्पेलिंग और आधार के नाम में अंतर होने पर 'PFMS' रिकॉर्ड को रिजेक्ट कर देता है।​​
  • NPCI/Aadhaar Seeding: आपका बैंक खाता आधार से लिंक होने के साथ-साथ NPCI (डीबीटी) इनेबल्ड होना अनिवार्य है।​​
  • अपात्रता (Ineligible): यदि आप आयकर भरते हैं या परिवार में एक से अधिक व्यक्ति लाभ ले रहे हैं, तो सरकार डेटा फिल्टर कर नाम हटा रही है।​

यह भी पढ़े:आधार कार्ड अपडेट 2025: 5 से 15 साल के बच्चों का फ्री में बायोमेट्रिक अपडेट करवाएं, 30 सितंबर 2026 तक मौका


PM Kisan 22वीं किस्त कब आएगी? (Latest Update 2026)

जिन किसानों को 22वीं किस्त (22nd installment date) अभी तक नहीं आई है उन्हें 2026 के पहले हफ्ते में आने की संभावना है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजनवरी 2026 में 22वीं किस्त को जारी कर सकते हैं।​ जिन किसानों के स्टेटस में 'FTO Is Generated' और 'Land Seeding: Yes' दिख रहा है, उन्हें यह पैसा निश्चित रूप से मिलेगा।

समस्या समाधान (Action Plan) ऑनलाइन लिंक/पोर्टल
Status Check सबसे पहले अपना पंजीकरण नंबर डालकर स्टेटस देखें pmkisan.gov.in
e-KYC मोबाइल OTP या CSC केंद्र पर बायोमेट्रिक से पूर्ण करें e-KYC Tab
Land Seeding लेखपाल/पटवारी से मिलकर भू-लेख सत्यापन कराएं स्थानीय तहसील कार्यालय
Aadhaar Correction आधार रिकॉर्ड में नाम सुधारने के लिए पोर्टल का उपयोग करें Edit Aadhaar Failure

यह भी पढ़े:PM Awas Yojana New List: बेघर परिवारों के लिए खुशखबरी! शुरू हुआ नया सर्वे, जानें कैसे मिलेगा लाभ, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना

PM Kisan का स्टेटस कैसे चेक करें?

पीएम किसान योजना का स्टेटस चेक करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा, उसके बाद आपको 'Know Your Status' का ऑप्शन दिखाई देगाजिस पर क्लिक करके पंजीकरण नंबर या मोबाइल नंबर डालकर लॉगिन करना होगा जहां पर आपको Reason of Rejection दिखाई देगा अगर आपको इस तरीके का विकल्प दिखाई दे रहा है तो ऊपर दिए गए जानकारी के अनुसार इसे सुधार कर सकते है