बेटी की शादी के लिए सरकार दे रही है आर्थिक सहायता, जानें ₹51,000 से ₹1,00,000 तक की मदद पाने के लिए कैसे करें आवेदन
Kanya Vivah Yojana: क्या आप बेटी की शादी के लिए ₹51,000 से ₹1,000,000 की सरकारी सहायता पाना चाहते हैं? जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन की पूरी स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया।
Updated May 16 2026 01:35 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: India
Kanya Vivah Yojana Online Apply: गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बेटियों की शादी करना एक बड़ी चुनौती होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए केंद्र और विभिन्न राज्यों की सरकारों ने मुख्यमंत्री ‘कन्या विवाह योजना’ और ‘शादी अनुदान योजना’ शुरू की है। इसके तहत गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटी की शादी के लिए ₹51,000 से लेकर ₹1,00,000 तक की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक अकाउंट में दी जाती है।
अगर आप भी अपनी बेटी की शादी के लिए इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो यहां आवेदन की प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप बताई गई है। इसे फॉलो करके आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए क्या हैं जरूरी पात्रता (Eligibility)?
इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को निम्नलिखित दस्तावेज और शर्तें पूरी करनी होंगी:
- आयु सीमा: शादी के समय लड़के की उम्र कम से कम 21 वर्ष और लड़की की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी अनिवार्य है।
- आय सीमा: परिवार की वार्षिक आय सरकार द्वारा तय सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए यानी की 2 से 3 लाख रुपए से ज्यादा उनकी सालाना कमाई नहीं होनी चाहिए।
- निवासी: योजना के लिए आवेदन देने वाले आवेदक संबंधित राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- सीमित लाभ: इस योजना का लाभ आम तौर पर एक परिवार के अधिकतम दो बेटियों की शादी के लिए ही मिलता है।
- विशेष श्रेणी: सरकार द्वारा चलाई गई इस योजना का आवेदन सिर्फ बीपीएल (BPL) राशन कार्ड धारक, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और सामान्य वर्ग के गरीब परिवार ही कर सकते हैं। कई राज्यों में लेबर कार्ड धारकों की बेटियों की शादी के लिए ₹1,00,000 तक की विशेष सहायता दी जाती है।
आवश्यक दस्तावेजों की सूची (Documents Required)
आवेदन करने से पहले इन दस्तावेजों को अपने पास रख लें। आवेदन करते समय इसकी जरूरत पड़ेगी।
- माता-पिता और बेटी का आधार कार्ड
- बेटी और दूल्हे का आयु प्रमाण पत्र (जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं की मार्कशीट)
- निवास प्रमाण पत्र (बिजली बिल, वोटर आईडी आदि)
- आय प्रमाण पत्र (तहसीलदार या सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- शादी का कार्ड या स्थानीय ग्राम प्रधान/पार्षद द्वारा प्रमाणित विवाह का प्रमाण
- बेटी का बैंक खाता पासबुक (पैसा सीधे DBT के जरिए इसी में आएगा)
- दूल्हा और दुल्हन की पासपोर्ट साइज फोटो
आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड (Step-by-Step Application Process)
सरकार ने इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प दिए हैं। आवेदक दोनों माध्यम से आवेदन भर सकते हैं।
विकल्प 1: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें (Online Process)
- आधिकारिक पोर्टल पर जाएं: सबसे पहले आप अपने राज्य की संबंधित योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (जैसे उत्तर प्रदेश के लिए shadianudan.upsdc.gov.in या बिहार के लिए serviceonline.bihar.gov.in)।
- नया पंजीकरण (New Registration) करें: वेबसाइट ओपन करने के बाद आपको ‘नया पंजीकरण’ या Apply for Kanya Vivah Yojana दिखेगा। जिसके लिंक पर क्लिक करें। वहां पर अपनी जाति या श्रेणी सेलेक्ट करें।
- आवेदन फॉर्म भरें: इसके बाद स्क्रीन पर एक आवेदन फार्म खुल जाएगा जिसमें मांगी गई सभी जानकारी जैसे कि आवेदक का नाम, बेटी का नाम, शादी की तारीख, दूल्हे की जानकारी और बैंक अकाउंट डिटेल्स बिल्कुल सही-सही भरें।
- दस्तावेज अपलोड करें: सरकार द्वारा मांगी गई सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करें।
- आधार e-KYC और सबमिट: अब आपको आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिससे e-KYC पूरा करें । फॉर्म को अच्छी तरह रीचेक (Re-check) करने के बाद Submit के बटन पर क्लिक कर दें।
- प्रिंटआउट निकालें: आवेदन सफलता पूर्वक सबमिट होने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा। भविष्य के लिए इस आवेदन फार्म का प्रिंट आउट निकाल कर रख लें।
विकल्प 2: ऑफलाइन आवेदन कैसे करें (Offline Process)
यदि आप ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं, तो इन स्टेप्स का पालन करें:
- स्टेप 1: अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र (CSC), ब्लॉक कार्यालय (Block Office), या तहसील कार्यालय में जाएं।
- स्टेप 2: वहां से 'मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना' का मुफ्त आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
- स्टेप 3: फॉर्म में सभी विवरण हाथ से साफ-साफ भरें और अपने हस्ताक्षर/अंगूठे का निशान लगाएं।
- स्टेप 4: सभी जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी फॉर्म के साथ अटैच करें।
- स्टेप 5: तैयार फॉर्म को शादी की तय तारीख से 15 दिन पहले संबंधित ब्लॉक या समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में जमा कर दें।
महत्वपूर्ण नोट और हेल्पलाइन
आवेदन सफलता पूर्वक जमा होने के बाद अधिकारियों द्वारा आपके दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। सब कुछ सही पाए जाने पर आपको स्वीकृत राशि सीधे बेटी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी। किसी भी प्रकार की समस्या या अधिक जानकारी के लिए आप सरकार के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 14568 या नजदीकी विकास खंड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।