बिहार सहयोग पोर्टल: ऑनलाइन शिकायत कैसे दर्ज करें?, हेल्पलाइन 1100 और पूरा प्रोसेस

बिहार सरकार का सहयोग पोर्टल (sahyog.bihar.gov.in) और हेल्पलाइन 1100 लॉन्च। जानें ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस और 30 दिन में समाधान की पूरी हकीकत।

बिहार सहयोग पोर्टल: ऑनलाइन शिकायत कैसे दर्ज करें?, हेल्पलाइन 1100 और पूरा प्रोसेस

Updated May 12 2026 11:24 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

Bihar Sahyog Portal: बिहार सरकार ने आम जनता की समस्या का तुरंत समाधान के लिए Sahyog Bihar Portal और हेल्पलाइन नंबर 1100 जारी किया है। सहयोग पोर्टलऔर हेल्पलाइन नंबर जारी होते ही लोग इंटरनेट पर इसके काम करने के तरीके और 30 दिन में समाधान वाले हकीकत की तलाश कर रहे हैं। क्योंकि सरकार ने वादा किया है कि आए हुए शिकायत को 30 दिनों के भीतर ही समाधान किया जाएगा।


क्या है 'सहयोग पोर्टल' और 1100 हेल्पलाइन?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा जारी किया गया सहयोग पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर एक ऐसी व्यवस्था है जहां पर नागरिक सड़क, बिजली, पानी, राशन, पेंशन, जमीन विवाद या किसी भी सरकारी विभाग से जुड़ी शिकायत सीधे दर्ज करा सकते हैं।

Ads
  • पोर्टल लिंक: sahyog.bihar.gov.in
  • हेल्पलाइन नंबर: 1100 (सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक चालू)

यह भी पढ़ें: बिहार में SC/ST छात्रों का हॉस्टल अनुदान हुआ दोगुना, अब मिलेंगे ₹2000 प्रति माह


30 दिन में समाधान: नियम न मानने पर अधिकारी होंगे सस्पेंड

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर चेतावनी देते हुए कहा है कि किसी भी शिकायत का समाधान 30 दिनों के भीतर होना चाहिए नहीं तो उससे संबंधित अधिकारी को 31वें दिन स्वचालित रूप से सस्पेंड कर दिया जाएगा। शिकायत के समाधान के बाद आवेदक को लिखित रूप से जानकारी दी जाएगी इसकी। मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय के जरिए होगा और सभी आवेदन पर नजर रखा जाएगा।

Ads


Sahyog Portal पर Online Complaint कैसे दर्ज करें? (Step-by-Step)

अगर आप भी अपनी समस्या बिहार सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करके आवेदन दर्ज करवा सकते हैं।

  • वेबसाइट लॉगिन: सबसे पहले Sahyog Bihar Portal पर जाएं। 
  • रजिस्ट्रेशन: 'नयी शिकायत दर्ज करें' लिंक पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर डालकर OTP के जरिए वेरीफाई करें।
  • विवरण भरें: अपना नाम, जिला, प्रखंड और पंचायत की जानकारी भरें।
  • विभाग का चुनाव: जिस विभाग (जैसे- पुलिस, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा) से संबंधित समस्या है, उसे चुनें।
  • शिकायत लिखें: अपनी समस्या को स्पष्ट शब्दों में लिखें। यदि आपके पास कोई प्रार्थना पत्र या फोटो है, तो उसे 'Attach Document' में अपलोड करें।
  • ट्रैकिंग आईडी: सबमिट करने के बाद आपको एक Grievance ID मिलेगी। इसे सुरक्षित रखें।

यह भी पढ़ें: EPFO 3.0: अब UPI और ATM से निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा, 8.25% ब्याज के साथ ईपीएफओ ने किए 5 बड़े बदलाव

Ads


घर बैठे चेक करें अपनी शिकायत का स्टेटस

अपना शिकायत दर्ज करने के बाद आप इसी पोर्टल पर Track Complaint विकल्प पर जाकर अपनी आईडी डालकर देख सकते हैं कि आपकी फाइल किस अधिकारी के पास है और उसे पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है।

सहयोग पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर जारी होने के बाद भ्रष्टाचार पर लगाम लगने के साथ-साथ घूसखोरी भी खत्म हो जाएगी। बिहार की जनता के लिए यह पोर्टल हक मांगने का एक डिजिटल हथियार साबित होने वाला है। 

Ads

नोट: ऐसी ही जानकारी की ताजा खबरों के लिए पैंथालासा न्यूज़ के व्हाट्सएप चैनल को नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो करें:

👉 Join Panthalassa News on WhatsApp

Ads