सीवान में खुलेगी चीनी मिल, CM सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, जानें सहयोग शिविर की बड़ी बातें

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सीवान के पपौर में सहयोग शिविर के दौरान चीनी मिल खोलने का बड़ा ऐलान किया। साथ ही जनता के काम में लापरवाही बरतने वाले अफसरों को दी सस्पेंशन की चेतावनी। जानिए रोजगार, शिक्षा और बिजली को लेकर क्या योजनाएं हैं।

सीवान में खुलेगी चीनी मिल, CM सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, जानें सहयोग शिविर की बड़ी बातें

Updated Jun 17 2026 10:52 AM

Editor: Panthalassa Team | Location: Siwan, Bihar, India

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सीवान के पचरुखी प्रखंड के पपौर गांव में आयोजित सहयोग शिविर में शामिल हुए। वहां उन्होंने सिवान के विकास को लेकर एक बहुत बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि, अगर जिला प्रशासन सही और उपयुक्त जमीन उपलब्ध करा देता है, तो बिहार सरकार सिवान में चीनी मिल स्थापित करने का काम करेगी। इस दौरान उन्होंने आम जनता की समस्याओं का निपटारा करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है।


30 दिन में काम नहीं हुआ तो अधिकारी होंगे सस्पेंड!

मुख्यमंत्री ने सहयोग शिविर की ताकत और इसके बड़े नियम के बारे में बताते हुए कहा कि, यह आम जनता की समस्याओं का निपटारा करने की एक अनोखी व्यवस्था है। सिवान में आयोजित इस सहयोग शिविर में कुल 3 लाख 3 हजार से ज्यादा आवेदन मिले थे, जिनमें से 2 लाख 61 हजार से अधिक मामलों का निपटारा किया जा चुका है।

Ads


बचे हुए आवेदनों को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि, आवेदन मिलने पर 10 दिन के भीतर अगर अधिकारी कार्रवाई नहीं करते हैं, तो 11वें दिन उन्हें नोटिस भेजा जाएगा। इसके बाद भी अगर काम नहीं होता है, तो उनका आखिरी नोटिस 21वें और 26वें दिन भेजा जाएगा और पूरे 30 दिन के भीतर यदि आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो 31वें दिन जिम्मेदार अधिकारियों को सीधे सस्पेंड कर दिया जाएगा।


1 करोड़ युवाओं को रोजगार का लक्ष्य

युवाओं के भविष्य को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि, सरकार का लक्ष्य बिहार में 2030 तक 1 करोड़ युवाओं का रोजगार और नौकरी देने का अवसर है। साथ ही उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो जनता से वादे किए थे, उन्हें पूरा करने के लिए सरकार दिन-रात काम कर रही है।

Ads


हर प्रखंड में खुलेगा डिग्री कॉलेज और मॉडल स्कूल

मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव को लेकर कहा कि, अब बिहार के हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोला जाएगा। इसके साथ ही मॉडल स्कूल भी बनाई जाएगी, जहां अमीर और गरीब परिवार के बच्चे एक ही छत के नीचे पढाई कर सकेंगे, जिससे समाज में समानता आएगी।


बिजली, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर बड़ी बातें

बिहार सरकार राज्य के परिवारों को हर महीने 125 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान करती है। इसके साथ ही, अब लाखों घरों को सोलर एनर्जी (सौर ऊर्जा) से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, सामान्य मरीजों को इलाज के लिए बाहर (रेफर) न भागना पड़े, इसके लिए 15 अगस्त तक जिला और अनुमंडल स्तर के अस्पतालों को बेहतर बना दिया जाएगा। और कानून व्यवस्था को लेकर उन्होंने साफ कहा कि, बिहार में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस और प्रशासन को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।

Ads