देव: कुरका गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Updated Dec 30 2025 01:22 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Deo, Aurangabad (Bihar), Bihar, India
देव (औरंगाबाद): औरंगाबाद जिले के देव थाना अंतर्गत कुर्क गांव के समीप सोमवार की रात सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई, जानकारी के अनुसार सोमवार की रात ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बच्चों को कुचल दिया।
बच्चों की पहचान पर्क गांव के निवासी गुड्डू साहू के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है, परिजनों ने बताया कि सोमवार के रात्रि लगभग 8:00 बजे विकास अपने घर के पास साइकिल लेकर खड़ा था, इतने में तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर उसे जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर मारने के बाद विकास गंभीर रूप से घायल होकर वहीं जमीन पर गिर पड़ा।
अस्पताल ले जाते समय बच्चे ने तोड़ा दम
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीण और परिजन आनंद-खनन में इलाज के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद ले जाने लगे लेकिन गंभीर चोट लगने के कारण स्थिति बिगड़ गई और अस्पताल पहुंचने से पहले ही विकास ने दम तोड़ दिया, अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने विकास को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना मिली और पुलिस छानबीन में जुट गई है।