PM Awas Yojana New List: बेघर परिवारों के लिए खुशखबरी! शुरू हुआ नया सर्वे, जानें कैसे मिलेगा लाभ, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना
Updated Dec 15 2025 09:06 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: India
PM Awas Yojana Gramin Survey: भारत में बहुत सारे ऐसे ग्रामीण क्षेत्र के लोग हैं जिनके पास अभी तक कोई पक्का मकान नहीं है वह अपने आर्थिक क्षमता से इतनी मजबूत भी नहीं है कि अपनी कमाई से पक्का मकान बना पाए।
इसी को देखते हुए भारत सरकार ने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का नया सर्वे शुरू हो गया है, इस योजना के अंतर्गत सरकार उन परिवारों को आवास बनाने के लिए पैसा देगी जिन्हें अभी तक पक्का घर बनाने के लिए कोई भी सहायता राशि नहीं मिल पाई थी।
PM Awas Yojana Gramin Survey
पीएम आवास योजना ग्रामीण का लाभ जिन गरीब परिवार को नहीं मिला है वह सर्व करवाकर आवेदन कर सकते हैं, दिए गए आवेदन को जांच की जाएगी और जो परिवार इस योजना के अंतर्गतआएंगे उन्हें सरकार पक्का मकान का पैसा वितरण करेगी जिससे वह रहने के लिए अपना मकान बना सके।
मोबाइल ऐप के जरिए कर सकते हैं सर्वे का आवेदन
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना का आवेदन अब मोबाइल ऐप के जरिए भी कर सकते हैं केंद्र सरकार ने आवेदन की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अप जारी किया है जिससे ग्रामीण आवास योजना का आवेदन घर बैठे मोबाइल फोन से कर सकते हैं इसके लिए दस्तावेज और आवश्यक विवरण अपलोड करके आवेदन की प्रक्रिया पूरा करना होगा।
यह डिजिटल प्रक्रिया से ग्रामीणों को ब्लॉक या जिला मुख्यालय में दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी बल्कि वह घर बैठे आसानी सेप्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना सर्वे का आवेदन कर सकते हैं।
जानिए किन परिवारों को मिलेगा इस योजना का लाभ
पीएम आवास योजना ग्रामीण का लाभ उन परिवारों को मिलेगा जिनके पास कोई भी पहले से पक्का मकान नहीं है वह आर्थिक रूप से कमजोर हैं और ऐसे परिवार जो पहले इस योजना का लाभ नहीं लिया हो, अगर आप इन सभी क्राइटेरिया में आते हैं तो आप इस योजना का आवेदन कर सकते हैं, अगर आपकी सालाना कमाई अधिक है या आप ITR भरते हैं तो सरकार द्वारा शुरू किया गया इस योजना का लाभ नहीं ले सकते हैं।
- कच्चा मकान: परिवार के पास पहले से कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
- आर्थिक स्थिति: परिवार आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (BPL) में आता हो।
- पूर्व लाभार्थी नहीं: परिवार ने पहले इस योजना या किसी अन्य सरकारी आवास योजना का लाभ न लिया हो।
- आय सीमा: अगर आपकी सालाना कमाई निर्धारित सीमा से अधिक है या आप इनकम टैक्स (ITR) भरते हैं, तो आप इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
PM Awas Yojana Gramin का आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step)
अगर आप ऊपर दी गई शर्तों को पूरा करते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं:
- ऐप डाउनलोड करें: सबसे पहले अपने मोबाइल में सरकार द्वारा जारी ‘आवास प्लस’ (Awas Plus) ऐप डाउनलोड करें।
- सेल्फ सर्वे: ऐप ओपन करने के बाद ‘Self Survey’ (स्वयं सर्वे) के विकल्प पर क्लिक करें।
- आधार वेरिफिकेशन: अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- दस्तावेज अपलोड: इसके बाद अपने परिवार की फोटो, वर्तमान कच्चे घर की फोटो और अन्य मांगी गई जानकारी अपलोड करें।
- सबमिट करें: सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें।
पीएम आवास योजना ग्रामीण का आवेदन करने के लिए सरकार द्वारा जारी किया गया ‘Awas Plus” ऐप को डाउनलोड करना होगा ऐप खोलने के बाद सेल्फ सर्वे का ऑप्शन पर क्लिक करना होगा वहां पर आधार नंबर दर्ज करने के बाद परिवार की फोटो, घर की फोटो और अन्य जानकारी अपलोड करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर देना है जिसके बाद आपकी जानकारी सरकार तक पहुंच जाएगी और उसके जांच होने के बाद आपको इस योजना का लाभ मिल जाएगा।