PM Kisan Samman Nidhi 2026: अगली किस्त (Next Installment) कब आएगी और बेनिफिशियरी स्टेटस कैसे चेक करें
PM Kisan Samman Nidhi 2026 की 23वीं किस्त कब आएगी? जानें संभावित तारीख और मोबाइल से PM Kisan Beneficiary Status ऑनलाइन चेक करने का सबसे आसान तरीका।
Updated May 16 2026 06:25 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
PM Kisan 23rd Installment Date 2026: देश के करोड़ों किसान, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आने वाली किस्त का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। यदि आप किसान हैं और जानना चाहते हैं कि PM Kisan Samman Nidhi 2026 के 23वीं किस्त का पैसा कब आएगा और इसका बेनिफिशियरी स्टेटस कैसे चेक करें, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
PM Kisan 23rd Installment: अगली किस्त कब आएगी?
केंद्र सरकार ने हाल ही में 13 मार्च 2026 को पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी की थी, जिसके तहत पूरे देश के करोड़ों किसानों के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से पैसे भेजे गए थे। पीएम किसान योजना के नियम के मुताबिक, सरकार हर चार महीने के अंतराल में किसानों को ₹2000 की आर्थिक सहायता देती है। आंकड़ों को देखते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली, यानी की 23वीं किस्त जून के आखिरी हफ्ते से जुलाई 2026 के बीच कभी भी जारी की जा सकती है। हालांकि, सरकार ने अभी कोई फाइनल तारीख का आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
PM Kisan Beneficiary Status कैसे चेक करें? (Step-by-Step Process)
अगर आप जानना चाहते हैं कि आने वाली किस्त की लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, तो आप घर बैठे अपने मोबाइल से नीचे दिए गए स्टेप्स (Steps) को फॉलो करके PM Kisan Beneficiary Status ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
- स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर दाईं ओर 'Farmers Corner' सेक्शन में दिए गए 'Know Your Status' विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपना Registration Number (पंजीकरण संख्या) और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- इसके बाद 'Get OTP' पर क्लिक करें। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें।
- अंत में 'Get Data' पर क्लिक करते ही आपका पूरा स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।
जो किसान कंप्यूटर या मोबाइल से स्टेटस चेक करना नहीं जानते हैं, तो अपना नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर या वसुधा केंद्र पर जाकर 10-20 रुपये के शुल्क में स्टेटस चेक करवा सकते हैं। इसके अलावा, अपने मोबाइल में PMKISAN GoI ऐप को डाउनलोड करके, बोलकर Kisan-eMitra AI चैटबॉट के जरिए स्टेटस जान सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बेटी की शादी के लिए सरकार दे रही है आर्थिक सहायता, जानें ₹51,000 से ₹1,00,000 तक की मदद पाने के लिए कैसे करें आवेदन
किसानों के लिए जरूरी चेतावनी: इन 3 गलतियों से रुक सकता है पैसा
अक्सर देखा जाता है कि कई सारे किसानों के दस्तावेजों में छोटी-मोटी तकनीकी कमियों के कारण उनका पैसा अटक जाता है। अगर आपका पैसा भी पिछली बार नहीं आया है, तो इन तीन चीजों को तुरंत सुधार कर लें।
1. भू-सत्यापन (Land Seeding): पुरे देश मे में राजस्व विभाग द्वारा भूमि रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण चल रहा है। अगर आपका भू-सत्यापन नहीं है, तो तुरंत अपने अंचल कार्यालय या हल्का कर्मचारी से मिलकर अपनी जमीन के कागजात का सत्यापन करवा लें।
2. e-KYC प्रक्रिया: अगर आपका केवाईसी अपडेट नहीं है, तो अगली किस्त आना असंभव है। ई-केवाईसी आप अपने मोबाइल से ओटीपी के जरिए करवा सकते हैं या, बायोमेट्रिक के माध्यम से अपने नजदीकी प्रज्ञा या वसुधा केंद्र पर जाकर भी अपडेट करवा सकते हैं।
3. आधार और बैंक अकाउंट लिंकिंग (NPCI Mapping): इस योजना का क़िस्त लेने के लिए आपका बैंक खाता आधार से लिंक (NPCI Mapped) होना अनिवार्य है। अगर आपका खाता आधार कार्ड से लिंक नहीं है, तो आपके खाते में पैसा नहीं भेजा जाएगा। इसलिए, तुरंत अपने बैंक जाकर खाते को आधार कार्ड से लिंक करवा लें।
समस्या होने पर यहाँ करें संपर्क (Local Helpline)
यदि आपको स्टेटस चेक करने या सुधार करवाने में कोई समस्या आ रही है, तो आप अपने नजदीकी जिले कृषि समन्वयक या प्रखंड कृषि पदाधिकारी (BAO) से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, सरकारी हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
- केंद्रीय टोल-फ्री नंबर: 155261 / 1800-180-1551
- बिहार कृषि विभाग हेल्पलाइन: 1800-180-1551 (राज्य स्तरीय)
यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर महिलाओं को मिलेगी ₹1 लाख तक की भारी छूट, ऐसे उठाएं फायदा