mAadhaar App जल्द होगा बंद! UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App, जानें नए फीचर्स और लॉगिन प्रक्रिया
mAadhaar App Shutdown: UIDAI ने पुराने mAadhaar App को बंद करने की तैयारी शुरू कर दी है। जानें नए Aadhaar App के फीचर्स, लॉगिन प्रक्रिया, फेस ऑथेंटिकेशन, QR वेरिफिकेशन और मोबाइल से Aadhaar अपडेट की पूरी जानकारी।
Updated Jun 01 2026 09:23 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
Aadhaar App Update 2026: भारत के करोड़ों आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। भारत सरकार के भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया कि mAadhaar App को चरणबद्ध तरीके से बंद किया जा सकता है और उसकी जगह नया Aadhaar App लॉन्च किया गया है। ऐसे में आधार कार्ड धारकों को पुराने ऐप को छोड़कर नए ऐप में शिफ्ट होना पड़ेगा।
क्यों बंद किया जा रहा है mAadhaar App?
UIDAI के अनुसार mAadhaar ऐप को नई तकनीक और सुरक्षा मानकों को देखते हुए इसे बंद करके नया Aadhaar App बनाया है। पुराने App में सीमित सुविधाएं थीं, लेकिन इस नए एप्लीकेशन में फेस ऑथेंटिकेशन और QR आधारित वेरिफिकेशन जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। UIDAI के इस नए आधार ऐप में कई फीचर्स दिए गए हैं, जो ग्राहकों के लिए काफी उपयोगी साबित होंगे।
Read: अब घर बैठे बदलें आधार कार्ड में अपनी पुरानी फोटो, जानें क्या है आसान तरीका
नए Aadhaar App में प्रमुख फीचर्स
- फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा
- QR कोड के जरिए सुरक्षित आधार शेयरिंग
- बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक फीचर
- Masked Aadhaar शेयर करने का विकल्प
- मोबाइल से आधार सत्यापन
- एक मोबाइल में कई आधार प्रोफाइल जोड़ने की सुविधा
- डेटा सुरक्षा और गोपनीयता पर अधिक नियंत्रण
UIDAI ने बताया कि पुराने ऐप की तुलना में नया आधार एप ज्यादा सुरक्षित और यूजर फ्रेंडली है। जिसे ग्राहक आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
नए Aadhaar App में लॉगिन कैसे करें?
अगर आपने नया Aadhaar App डाउनलोड कर लिया है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से लॉगिन कर सकते हैं।
- Google Play Store या Apple App Store से नया Aadhaar App डाउनलोड करें।
- ऐप खोलकर अपनी भाषा का चयन करें।
- आधार से लिंक मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- मोबाइल पर आए OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें।
- फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- PIN या बायोमेट्रिक लॉक सेट करें।
- आधार नंबर जोड़कर OTP वेरिफिकेशन करें।
- इसके बाद आपका अकाउंट एक्टिव हो जाएगा।
Read: EPFO Latest Update: क्या आपका PF खाता सुरक्षित है? आधार लिंक और KYC पर ईपीएफओ की बड़ी चेतावनी।
क्या नए ऐप से नाम, पता और मोबाइल नंबर अपडेट होगा?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए Aadhaar App में आधार से जुड़े कई काम आसानी से कर सकते हैं। यूजर्स कुछ आधार सेवाओं का लाभ मोबाइल के माध्यम से ले सकेंगे।ट और अन्य सेवाओं का लाभ ले सकेंगे। हालांकि कुछ जानकारी को अपडेट करने के लिए UIDAI की निर्धारित प्रक्रिया और दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है।
आम लोगों को क्या फायदा होगा?
आधार कार्ड के पुराने App में सीमित फीचर्स थे। लेकिन इस नए ऐप में छोटे-मोटे कामों के लिए आपको बार-बार केंद्रों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। आप कई आधार सेवाओं का उपयोग मोबाइल के माध्यम से कर सकते हैं जिससे आपकी समय और मेहनत दोनों की बचत होगी।
Disclaimer: आधार से जुड़ी किसी भी सेवा या अपडेट की पुष्टि के लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक Aadhaar App का ही उपयोग करें।