शीतलहर का कहर: औरंगाबाद में 31 दिसंबर तक 8वीं तक के स्कूल बंद, DM अभिलाषा शर्मा का बड़ा फैसला
Updated Dec 30 2025 08:12 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Aurangabad (Bihar), Bihar, India
बिहार के औरंगाबाद में कड़ाके की ठंड ने लोगों को घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। तापमान भी गिरकर 8 डिग्री पहुंच जा रहा है। इसी को देखते हुए औरंगाबाद के डीएम अभिलाषा शर्मा ने 31 दिसंबर 2025 तक जिले के सभी सरकारी स्कूल, निजी विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, और अभी कोचिंग संस्थानों में कक्षा आठवीं तक की बंद करने का आदेश दिया है।
डीएम श्रीमती अभिलाषा शर्मा (IAS) ने बढ़ती ठंड और कड़ाके की धूप न निकलने के वजह से यह बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कुछ मुख्य निर्देश भी जारी किए हैं जो निम्नलिखित हैं।
मुख्य निर्देश:
- 8वीं तक के स्कूल: 31 दिसंबर 2025 तक पूरी तरह बंद (सरकारी, निजी, आंगनबाड़ी और कोचिंग संस्थान)।
- 9वीं से 12वीं: स्कूल का समय अब सुबह 11:00 बजे से दोपहर 03:30 बजे तक ही रहेगा।
- परीक्षाएं: केवल विशेष बोर्ड परीक्षा वाली कक्षाओं को समय की पाबंदी से छूट दी गई है।
जिलाधिकारी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वाले संस्थानों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि मौसम की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है जरूरत पड़ने पर आगे भी उचित निर्णय लिया जाएगा।