Husband name Chnage in Aadhaar card: शादी के बाद आधार कार्ड में पिता की जगह पति का नाम कैसे बदलें? यहाँ जानें आसान ऑनलाइन तरीका
शादी के बाद आधार कार्ड में पिता की जगह पति का नाम और पता ऑनलाइन कैसे बदलें? जानें UIDAI की वेबसाइट से सुधार करने का आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका और जरूरी डॉक्यूमेंट्स।
Updated May 14 2026 08:56 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: New Delhi, Delhi, India
भारत में शादी के बाद अक्सर महिलाओं को अपने दस्तावेज से पिता का नाम और घर का पता बदलकर, पति का नाम और अपने ससुराल का ऐड्रेस अपडेट करवाने की जरूरत होती है। आधार कार्ड आज के समय में एक ऐसा महत्वपूर्ण पहचान पत्र है, जिसके बिना लगभग हर सरकारी काम में रुकावट आ जाती है।
चलिए, आज हम इस लेख में जानेंगे कि आप घर बैठे अपने आधार कार्ड में पिता की जगह पति का नाम और पता कैसे अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी लंबी कतार में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस आपको नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ना है और बताए गए तरीके के अनुसार पता बदलना है।
आधार कार्ड अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेज (Documents Required)
आधार कार्ड में पति का नाम जोड़ने या पता बदलने के लिए, आपको निम्नलिखित में से कोई एक वैध दस्तावेज होना चाहिए, तभी आप पता बदल पाएंगे:
- शादी का प्रमाण पत्र (Marriage Certificate)
- पति का आधार कार्ड (Proof of Relationship के लिए)
- गैजेट नोटिफिकेशन (नाम बदलने की स्थिति में)
यह भी पढ़ें: आधार कार्ड अपडेट 2025: 5 से 15 साल के बच्चों का फ्री में बायोमेट्रिक अपडेट करवाएं, 30 सितंबर 2026 तक मौका
UIDAI की वेबसाइट से ऑनलाइन अपडेट करने की प्रक्रिया (Step-by-Step Guide)
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: अपने आधार कार्ड में बदलाव करने के लिए, आपको सबसे पहले UIDAI के आधिकारिक वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाना होगा।
- लॉगिन करें: उसके बाद 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर दर्ज करके कैप्चा भरना होगा, और Send OTP पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा, उसे दर्ज करके लॉगिन कर लीजिए।
- Address Update का चयन करें: लॉगिन करने के बाद, वेबसाइट के डैशबोर्ड पर Address Update का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- Head of Family (HoF) विकल्प: यदि आपके पास खुद का कोई एड्रेस प्रूफ नहीं है, तो आप Update Address using Head of Family (HoF) का विकल्प चुन सकते हैं। विकल्प पर क्लिक करने के बाद, अपने पति का आधार कार्ड यहां पर अपलोड कर दीजिए।
- विवरण भरें: उसके बाद Care of वाले कॉलम में अपने पति का नाम दर्ज करें, और नया पता भरें।
- रिलेशनशिप डॉक्यूमेंट अपलोड करें: उसके बाद आपको अपने और अपने पति के बीच संबंध का प्रमाण, जैसे की मैरिज सर्टिफिकेट, अपलोड करना होगा।
- शुल्क का भुगतान: सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद, आपको ₹50 का मामूली शुल्क ऑनलाइन के माध्यम से जमा करना होगा। इसके लिए आप नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, यूपीआई का विकल्प चुन सकते हैं।
- Service Request Number (SRN): भुगतान करने के बाद आपको एक SRN नंबर मिलेगा, जिसके माध्यम से आप अपना अपडेट का स्टेटस ट्रैक कर सकते हैं।
आधार कार्ड अपडेट से जुड़ी जरूरी बातें
आधार कार्ड में जानकारी अपडेट करना न केवल बैंकिंग और सरकारी योजनाओं के लिए जरूरी है, बल्कि आपकी सही पहचान को सुनिश्चित करता है। यदि आप शादी के बाद आधार कार्ड में बदलाव करना चाहती है, तो आज ही दिए गए जानकारी के माध्यम से UIDAI के वेबसाइट पर जाकर इस प्रक्रिया को पूरा करें।