Bihar Board 10th Pass Scholarship 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहाँ से भरें फॉर्म
10th Pass Scholarship 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन से शुरू हो चुके हैं। मैट्रिक पास छात्र-छात्राओं को मिलेगी बिहार सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि । जानिए पात्रता, दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया।
Updated May 28 2026 12:00 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Bihar, India
Bihar Board 10th Pass Scholarship 2026: बिहार सरकार ने स्कॉलरशिप के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। अगर आपने भी साल 2026 में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) से 10वीं पास की है और ₹8000 से लेकर ₹10000 तक की स्कॉलरशिप प्राप्त करना चाहते है, तो आप 25 मई 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यदि आप भी बिहार सरकार द्वारा आगे की पढ़ाई के लिए दि जाने वाली प्रोत्साहन राशि के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। क्योंकि इस आर्टिकल में हम आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और पात्रता की पूरी जानकारी साझा करेंगे ताकि आप बिना किसी गलती के अपना फॉर्म भर सकें।
Bihar Board 10th Pass Scholarship 2026: मुख्य विवरण
- विभाग का नाम: शिक्षा विभाग, बिहार सरकार
- लेख का नाम: Bihar Board 10th Pass Scholarship 2026
- लेख का प्रकार: Scholarship
- शैक्षणिक सत्र: 2026
- आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
- आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 25 मई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 31 दिसंबर 2026 (अनुमानित)
- प्रोत्साहन राशि: ₹8,000 से ₹10,000 तक
स्कॉलरशिप के तहत किसे कितनी राशि मिलेगी?
बिहार सरकार द्वारा मैट्रिक परीक्षा में फर्स्ट डिवीजन से पास होने वाले छात्र-छात्राओं को 10000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है, वही सेकंड डिवीजन से पास होने वाले केवल अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं को 8000 की सहायता राशि मिलती है। यह प्रोत्साहन राशि पास होने वाले छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है।
आवेदन के लिए जरूरी पात्रता (Eligibility Criteria)
- आवेदक को बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- छात्र या छात्रा को बिहार बोर्ड से 2026 में दसवीं की परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- एक परिवार से केवल इस योजना का लाभ दो ही बच्चे ले सकते हैं।
- छात्र-छात्रा का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)
- दसवीं की मार्कशीट
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज (Passport Size) फोटो
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step Process)
- सबसे पहले बिहार सरकार के आधिकारिक वेबसाइट मेधासॉफ्ट पोर्टल पर जाएं।
- अब मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना 2026 के लिए आवेदन करें" के लिंक पर क्लिक करें।
- दिए गए सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अपना सभी जानकारी को भर कर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके मोबाइल और ईमेल पर भेजी गई ओटीपी (OTP) को वेरिफाई करें।
- रजिस्ट्रेशन के बाद मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें फाइनल सबमिट के बाद विभाग आपके विवरण की जांच करेगा।
- विवरण वेरीफाई होने के बाद विभाग द्वारा आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर यूजर आईडी और पासवर्ड भेजा जाएगा।
- भेजे गए यूजर आईडी की मदद से आप पोर्टल पर लॉगिन करें और अपना बैंक विवरण को री-चेक करें।
- अंत में फॉर्म को फाइनलाइज (Finalize) करके प्रिंट आउट जरूर निकले।