Matrimonial Fraud: शादी का झांसा देकर UK नागरिक से 15.72 लाख की ठगी, ऑनलाइन डेटिंग ऐप से हुई थी पहचान

ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए हुई पहचान के बाद एक महिला पर UK नागरिक से शादी का झांसा देकर ₹15.72 लाख की ठगी करने का आरोप लगा है। शिकायत के बाद मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Matrimonial Fraud: शादी का झांसा देकर UK नागरिक से 15.72 लाख की ठगी, ऑनलाइन डेटिंग ऐप से हुई थी पहचान

Updated Jun 25 2026 03:59 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Mumbai, Maharashtra, India

ऑनलाइन डेटिंग एप के जरिए हुई दोस्ती एक विदेशी नागरिक के ऊपर भारी पड़ गई। यूनाइटेड किंगडम (UK) के एक नागरिक ने मुंबई की एक महिला पर आरोप लगाते हुए बताया कि महिला ने शादी के नाम पर झांसा देकर ₹15.72 लाख की ठगी कर ली है। ठगी के मामले की शिकायत मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


डेटिंग ऐप्प के हुई थी दोनों की दोस्ती

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी महिला से एक ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से हुई थी। इसके बाद दोनों की अच्छी जान-पहचान हो गई और महिला ने शादी में रुचि दिखाई। दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत होते-होते विश्वास का संबंध बन गया।

Ads

यह भी पढ़ें:राम मंदिर चढ़ावा चोरी के पीछे राहुल गांधी और अखिलेश यादव का हाथ


पीड़ित ने आरोप लगाया कि महिला अलग-अलग बहाने बनाकर कई बार पैसे मांगे। कभी आर्थिक संकट, तो कभी व्यक्तिगत समस्याओं का बहाना बनाकर उसने अपने बैंक खाते में लाखों रुपये ट्रांसफर करवाए। पीड़ित ने बताया कि विश्वास के चलते वह लगातार पैसे भेजता रहा, लेकिन बाद में उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।

Ads


डिजिटल सबूतों के आधार पर शुरू हुई पुलिस जांच 

धोखा होने के बाद यूके निवासी ने डिजिटल सबूतों और बैंक ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड्स के आधार पर मुंबई पुलिस से शिकायत करते हुए सारी बातें बताईं।

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, साइबर सेल और स्थानीय जांच टीम आरोपी से जुड़े मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) और बैंक खातों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद महिला को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Ads

यह भी पढ़ें: भोजपुरी अभिनेत्री प्रीति पसवान का वायरल हुआ कथित MMS Video, सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप


पिछले कुछ वर्षों में महानगरों में विदेशी नागरिकों और एनआरआई को निशाना बनाकर किए जाने वाले मैट्रिमोनियल और साइबर फ्रॉड के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। अपराधी अक्सर फर्जी ऑनलाइन प्रोफाइल बनाकर पहले भरोसा जीतते हैं और बाद में किसी संकट या बीमारी का बहाना बनाकर ठगी कर लेते हैं।

Ads