Sanchar Saathi App: बेडरूम से लेकर बाथरूम तक की हर चीज होगी स्क्रीन पर, संचार साथी ऐप को लेकर भड़के पूर्व सांसद एसटी हसन
Updated Dec 03 2025 11:32 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Moradabad, Uttar Pradesh, India
भारत सरकार द्वारा सभी मोबाइल कंपनियों को संचार साथी फोन में फ्री इंस्टॉल करने के फैसले से पूर्व सपा सांसद एस.टी. हसन ने केंद्र सरकार पर भड़कते दिखाई दिए, उन्होंने कहा कि सरकार अब डिक्टेटरशिप के रास्ते पर चल रही है।
हर आदमी चाहता है कि उसका प्राइवेसी लिक हो उसके आपस में की जाने वाली बातें भी किसी तक न पहुंचे यह हमारा डेमोक्रेटिक अधिकार है और इसकी प्राइवेसी डिस्टर्ब ना हो।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इससे पहले पेगासी से लेकर आई थी जिसे एंड्राइड टीवी से आपके कमरे की वीडियो कहीं भी रिकॉर्ड की जा सकती थी या की भी जा रही होगी। लेकिन संचार साठी अप तो आपके मोबाइल की बातें टाइप करके कैच भी कर सकता हैतो इसमें इंसान का प्राइवेसी का क्या होगा।
बड़ी खबर: पूर्व सांसद एसटी हसन ने संचार साथी ऐप को बताया निजता के लिए खतरा।
कहा - "बेडरूम से लेकर बाथरूम तक की हर चीज होगी स्क्रीन पर।"
आपकी क्या राय है? 👇#BreakingNews #SancharSaathiApp #STHasan #PrivacyConcerns pic.twitter.com/vEC4KkoH3UAds— Panthalassa News (@panthalassanews) December 3, 2025
बिना संचार साथी के भी मोबाइल को कर सकते हैं ट्रेस - एस.टी. हसन
एस.टी. हसन का कहना है कि सरकार द्वारा संचार साथी ऐप को लेकर लोगों की सुरक्षा के बारे में बताया गया है। लेकिन बिना ऐप डाले भी आप मोबाइल को ट्रेस कर सकते हैं तो अप की क्या जरूरत है हम इसे अपने फोन में नहीं डालेंगे यह हमारा राइट है।