जीजा ने पहले किया साली का रेप, फिर शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर लगाया आग

Bhagalpur Crime News: एक युवक ने अपनी 21 वर्षीय साली के साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसे जिंदा जला दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जीजा ने पहले किया साली का रेप, फिर शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर लगाया आग

Updated Jul 07 2026 12:29 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Bhagalpur, Bihar, India

बिहार के भागलपुर जिले में जीजा ने अपनी ही 21 वर्षीय साली के साथ रेप किया, जब उसने इसका विरोध किया तो युवक ने युवती के पूरे शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी, जिसमें झुलसकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, यह दर्दनाक खबर शिवनारायणपुर सहायक थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने पूरे परिवार के साथ दो दिन पहले बुद्घचक थाना क्षेत्र के गोघट गांव स्थित अपने जीजा के घर एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी, जब वह अपने घर लौटी तो उसके साथ जीजा का भाई पप्पू साहनी भी साथ आया, जब किशोरी के परिवार वाले खेत में काम करने के लिए चले गए तब घर में उसे अकेला पाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, पीड़िता ने इसकी जानकारी सबको देने की धमकी दी तो आरोपी लड़की के पुरे शरीर के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी।

Ads

यह भी पढ़े: लोन का झांसा देकर महिला का यौन शोषण, माइक्रोफाइनेंस कंपनी का ब्रांच मैनेजर गिरफ्तार

 

घर में लड़की की चीख-पुकार सुन और धुआं निकलता देख आसपास के स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आरोपी को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Ads


गंभीर रूप से झुलसी युवती को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दो दिन बाद उसने अपना दम तोड़ दिया, शिवनारायणपुर थाना के सहायक प्रभारी राजकुमार प्रसाद ने बताया की मौत से पहले पीड़िता द्वारा दिए गए बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।