बिहार की राजनीतिक में भोजपुरी गाने की हुई चर्चा तेज, ‘तोहार नइखे कोनो जोड़, तो बेजोड़ बड़ा हो’ गाने से मांझी ने किया नीतीश को धन्यवाद
पूर्व मुख्यमंत्री जीता राम मांझी ने किया नीतीश कुमार को भोजपुरी गाने से शुक्रिया, मांझी ने कहा कि नीतीश के मार्गदर्शन पर चलेगी बिहार की राजनीतिक। पढ़े पूरी खबर
Updated Mar 31 2026 10:27 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
बिहार की राजनीतिक में एक बार फिर से भोजपुरी गाने की चर्चा तेज हो गई है। यह चर्चा कोई अश्लील गाने या बिहार में सेंसर को लेकर नहीं। बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से भोजपुरी गाने की दो लाइन लिखकर नीतीश कुमार को धन्यवाद किया। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार आपके मार्गदर्शन से ही चलेगा आप इस नए बिहार के सृजन करता है।
तहरा जईसन केहू नईखें,
तू बे-जोड़ बाड़ा हो…
आपके मार्गदर्शन से ही बिहार चलेगा नीतीश जी।
आप इस नए बिहार के सृजनकर्ता हैं…@NitishKumar @Jduonline pic.twitter.com/rxuRWgQnCEAds— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) March 30, 2026
सियासी गलियारों में मांझी की चर्चा तेज
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए जीता राम मांझी का यह पोस्ट करना महज एक शुक्रिया नहीं बल्कि बदलती बिहार की राजनीतिक परिस्थितियों को एक अलग मायने निकल जा रहे हैं। कहां जा रहा है कि मांझी नीतीश कुमार के कार्यों की सराहना कर रहे हैं लेकिन वहीं दूसरी ओर इस मांझी का सिग्नेचर तंज भी माना जा रहा है।