सपा नेता आजम खान को फिर लगा तगड़ा कानूनी झटका, 'कलेक्टर-पलेक्टर' वाले बयान पर 2 साल की सजा

रामपुर कोर्ट ने सपा नेता आजम खान को 2019 के विवादित बयान मामले में दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई और 5000 रुपये का जुर्माना लगाया।

सपा नेता आजम खान को फिर लगा तगड़ा कानूनी झटका, 'कलेक्टर-पलेक्टर' वाले बयान पर 2 साल की सजा

Updated May 16 2026 03:06 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Rampur, Uttar Pradesh, India

समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान को रामपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने तत्कालीन डीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में उन्हें दोषी करार दिया है। इसके साथ ही उन्हें 2 वर्ष का कारावास और ₹5000 का जुर्माना भी लगाया गया है। यह मामला 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान का है, जब उन्होंने यह बयान दिया था। 

सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता आज़म खान ने कहा था कि कलेक्टर-पलेक्टर से मत डरो, यह सब तनखैया हैं। देखे हैं कई मायावती कि फोटो कि कैसे बड़े-बड़े अफसर रुमाल निकालकर जूते साफ करते हैं। 

Ads

आजम खान द्वारा दी गई टिप्पणी के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने कड़ी आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया था कि चुनावी मंच से दिए गए बयान से प्रशासनिक गरिमा को ठेस पहुंची है और चुनाव आचार संहिता का भी उल्लंघन हुआ है, जिसके बाद भोट थाने में आजम खान के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।