औरंगाबाद में 10 वर्षीय लापता बच्चे का तालाब में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

औरंगाबाद के देव थाना क्षेत्र में शुक्रवार से लापता 10 वर्षीय बच्चे का शव तालाब में मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई हैं। जांच में जोड़ी FSL की टीम।

औरंगाबाद में 10 वर्षीय लापता बच्चे का तालाब में मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

लगाया हत्या का आरोप 

बिहार के औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र की बसडीहा पंचायत के नयापुर गांव में शनिवार सुबह एक तालाब में 10 वर्षीय लड़के का शव तैरता हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नयापुर गांव निवासी अक्षय यादव के पुत्र सतीश कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मची हुई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


शुक्रवार से लापता हुआ मासूम

जानकारी के मुताबिक, सतीश शुक्रवार शाम से ही अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन कहीं भी अता-पता नहीं चला। सोशल मीडिया पर बच्चे की तस्वीरें शेयर की गई और स्थानीय देव थाना में लापता होने की लिखित शिकायत भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन शनिवार की सुबह उसका शव गांव के ही एक तालाब में मिला। 

Ads


शव को तालाब से बाहर निकालने के बाद परिजनों और गांव वालों का आरोप है कि यह हादसा नहीं, बल्कि हत्या है और आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की हत्या कर देने के बाद, साक्ष्य को छुपाने के लिए शव को तालाब में फेंक दिया गया है। इस घटना के बाद परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों में काफी गुस्सा है। 


मौके पर पुलिस और FSL की टीम

इस घटना की सूचना प्रशासन को दी गई, जिससे थानाध्यक्ष सौरभ कुमार, देव अंचलाधिकारी दीपक कुमार और एसआई खुशबू कुमारी अपने पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। आक्रोशित ग्रामीणों को भरोसा दिलाकर शांत कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले को गंभीरता से देखते हुए वैज्ञानिक जांच के लिए FSL की टीम को बुलाया गया और घटनास्थल से जरूरी सबूत इकट्ठा किए गए हैं, ताकि मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Ads