पटना सेक्स रैकेट: बंटी हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन, 50 से अधिक स्पा पार्लरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Patna Junction Murder Case: सेक्स रैकेट का विरोध करने वाले बंटी की बर्बरता से हत्या के बाद पुलिस एक्शन में है। सेंट्रल SP के नेतृत्व में 50 से अधिक ब्यूटी पार्लरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई।

पटना सेक्स रैकेट: बंटी हत्याकांड के बाद पुलिस का एक्शन, 50 से अधिक स्पा पार्लरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Updated Jul 14 2026 09:28 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India

बिहार की राजधानी पटना में सेक्स रैकेट का विरोध करने वाले बंटी यादव की बेरहमी से हत्या के बाद पुलिस अब एक्शन मोड में आई है। सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी के नेतृत्व में सोमवार को पुलिस, हत्या के 7 दिन बाद, शहर के 50 से अधिक ब्यूटी पार्लर और संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। इस कार्रवाई में एक दर्जन से अधिक थानों की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम शामिल रही।


इस छापेमारी के दौरान पुलिस डाक बंगला चौराहा स्थित लोकनायक जयप्रकाश भवन और गांधी मैदान के 'दूल्हे राजा पार्लर' समेत कई जगहों पर रेड डाली थी, जहां से एक महिला और एक पुरुष को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Ads


6 जुलाई को किया गया था अपहरण

पुलिस के अनुसार, बंटी यादव का अपहरण पटना जंक्शन के पास टाटा पार्क के समीप से 6 जुलाई की रात कर लिया गया था और अपहरण के 5 दिन बाद, 11 जुलाई को उसका शव पटना से करीब 60 किलोमीटर दूर अथमलगोला इलाके से बरामद किया गया।

यह भी पढ़े: बिहार में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर 4 नाबालिग समेत 18 हिरासत में


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बर्बरता का खुलासा

बंटी की हत्या बदमाशों ने बेहद क्रूर तरीके से की थी। डॉक्टरों के मुताबिक, उसको ईंट-पत्थरों और भारी हथियारों से पीट-पीटकर मारा गया था और उसकी पहचान मिटाने के लिए चेहरा बुरी तरह से कुचल दिया गया था। इसके अलावा, उसके दाहिने हाथ पर बने टैटू को भी नुकीली चीज से खुरच दिया गया था, लेकिन परिजनों ने उसके शव की पहचान हाथ में पहने कड़े से की।

Ads


सेक्स रैकेट का विरोध बना हत्या की वजह

स्थानीय लोगों ने बताया कि बंटी पटना इलाके में चल रहे अवैध सेक्स रैकेट का लगातार विरोध कर रहा था। इसी को लेकर कुछ दिन पहले उसका रवीश नाम के एक युवक से विवाद हुआ था, जिसने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने इस मामले में बंटी को किडनैप करने वाला ऑटो चालक रवि उर्फ चंदू को गिरफ्तार कर लिया है और उसने कबूल किया है की बंटी को किडनैप करने के लिए ₹10000 मिले थे। फिलहाल, पुलिस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।