Vikramshila Setu Repair: भागलपुर विक्रमशिला सेतु को लेकर CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, 3 महीने की डेडलाइन जारी

बिहार के CM सम्राट चौधरी ने भागलपुर के विक्रमशिला सेतु का हवाई सर्वेक्षण कर 3 महीने में मरम्मत कार्य पूरा करने का सख्त निर्देश दिया है।

Vikramshila Setu Repair: भागलपुर विक्रमशिला सेतु को लेकर CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, 3 महीने की डेडलाइन जारी

Updated May 07 2026 12:28 PM

Editor: Panthalassa Team | Location: Bhagalpur, Bihar, India

बिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज भागलपुर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त हिस्से का हवाई सर्वेक्षण किया। पुल की स्थिति का जायजा लेने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू किया जाए। 


3 महीने में पूरी तरह बदलेगी पुल की सूरत

मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि केवल क्षतिग्रस्त हिस्सा ही नहीं, बल्कि अगले तीन महीने के भीतर पूरे पुल का नए सिरे से मरम्मत का कार्य पूरा किया जाए। सरकार ने इसके लिए डेड लाइन तय कर दी है, ताकि उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच यातायात व्यवस्था को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। 


आम जनता के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश

क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत के दौरान लोगों को आवागमन में परेशानी ना हो, इसके लिए मुख्यमंत्री ने वैकल्पिक यातायात व्यवस्था को अविलंब लागू करने को कहा है। इसके साथ ही गंगा नदी पर स्टीमर परिचालन को, सुरक्षा की कड़ी निगरानी में बढ़ाने का भी निर्देश दिया है। 


मौके पर मौजूद रहे दिग्गज

इस हवाई सर्वेक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मरम्मत के कार्य का साप्ताहिक रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय में भेजी जानी चाहिए।