Bihar Gram Panchayat Sahayak Recruitment 2026: 8192 पदों पर इंटर पास के लिए सीधी भर्ती, ऐसे करें आवेदन
बिहार स्टेट मिशन डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (BSMDO) ने ग्राम पंचायत सहायक कार्यपालक के लिए भर्ती निकाली है। इंटर पास युवा इस नौकरी के लिए 4 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Updated Jul 15 2026 03:49 PM
Editor: Panthalassa Team | Location: Patna, Bihar, India
BSMDO Recruitment 2026: यदि आप बिहार में सरकारी नौकरी कर अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी सामने आया है। बिहार स्टेट मिशन डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (BSMDO) ने ग्राम पंचायत सहायक कार्यपालक पद पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसमें कुल 8,192 रिक्त पदों पर भर्ती होगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में आप ऑनलाइन आवेदन 19 जून 2026 से लेकर 4 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान की है, इसलिए इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
BSMDO Recruitment 2026: Overview
- संस्था का नाम: बिहार स्टेट मिशन डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (BSMDO)
- पद का नाम: ग्राम पंचायत सहायक कार्यपालक
- कुल पद: 8,192
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन
- वेतन: ₹24,600/- प्रतिमाह
- आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 19 जून 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 4 अगस्त 2026
- शैक्षणिक योग्यता: 12वीं पास
- आयु सीमा: 18 से 42 वर्ष
यह भी पढ़े: रेलवे में 1,853 पदों पर बिना परीक्षा सीधी भर्ती, ऐसे करें आवेदन
बिहार ग्राम पंचायत सहायक भर्ती 2026: आवेदन शुल्क
ग्राम पंचायत सहायक कार्यपालक के लिए कुल 8,192 पद है, और आवेदन शुल्क अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। सामान्य, ईडब्ल्यूएस, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹500 भुगतान करना होगा, वहीं पिछड़ा वर्ग महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹415 भुगतान करना होगा। इसमें आप आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, तत्काल भुगतान सेवा आदि के माध्यम से कर सकते हैं।
आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.bsmdo.in पर जाना होगा।
- उसके बाद पंजीकरण (Registration) करना होगा।
- अब प्राप्त लॉगिन आईडी से लॉगिन करना होगा, और आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- आवेदन में मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करना होगा।
- अब अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें, और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अंत में फार्म का प्रिंट आउट जरूर ले।