बिहार में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर 4 नाबालिग समेत 18 हिरासत में
Red Light Area Saharsa: सहरसा पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर 4 नाबालिगों समेत 18 लोगों को हिरासत में लिया। पहले से सील मकानों में फिर से चल रहा था देह व्यापार।
Updated Jul 08 2026 11:59 AM
Editor: Panthalassa Team | Location: Saharsa, Bihar, India
देह व्यापार के खिलाफ सहरसा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के भारतीय नगर स्थित रेड लाइट एरिया में अचानक छापेमारी की। इस छापामारी के दौरान पुलिस ने मौके से 4 नाबालिग लड़कियों, 10 बालिग महिलाओं और 4 पुरुषों समेत कुल 18 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (SP) विक्रम सिहाग के निर्देश पर साइबर डीएसपी कल्याण आनंद के नेतृत्व में की गई है।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की भारतीय नगर इलाके में दोबारा अवैध गतिविधियां शुरू हुई है। इसके बाद डीएसपी के नेतृत्व में संयुक्त टीम का गठन किया गया और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है और उनकी पहचान के लिए जांच जारी हैं। लेकिन पुलिस इस मामले में नाबालिगों की मौजूदगी के कारण इस मामले को बेहद गंभीरता से ले रही है।
यह भी पढ़े: अरवल में देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 25 से अधिक युवतियां और नाबालिग मुक्त
दोबारा शुरू किया धंधा
बताया जा रहा है कि एक महीना पहले इस इलाके में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की थी। तभी कई ठिकानों से महिलाओं को गिरफ्तार कर देह व्यापार के अड्डों को सील कर दिया गया था। लेकिन आरोपियों ने पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए बंद मकान को दोबारा खोला और धंधा शुरू किया।
साइबर डीएसपी कल्याण आनंद ने बताया कि सील तोड़े जाने की भी जांच की जा रही है। और इस पूरे रैकेट के मुख्य सरगना और नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। जांच के बाद सभी दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।